ATP रैंकिंग : विंबलडन चैंपियन फेडरर ने लगाई लंबी छलांग, मरे टॉप पर

रोजर फेडरर (6,545 अंक) ने एटीपी रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. फेडरर ने दो स्थान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है.

Advertisement
रोजर फेडरर रोजर फेडरर

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर (6,545 अंक) ने एटीपी रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. फेडरर ने दो स्थान की छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है.

सोमवार जारी हुई इस रैंकिंग लिस्ट में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे (7,750 अंक) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. स्विट्जरलैंड के 35 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर ने मौजूदा सीजन में 14 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और पांच में जीत हासिल की. इसमें दो ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया और विंबलडन शामिल हैं.

Advertisement

विंबलडन के फाइनल में फेडरर के प्रतिद्वंद्वी रहे क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिक (5,075 अंक) छठे स्थान पर हैं. इसके अलावा स्पेन के राफेल नडाल (7,465 अंक) दूसरे, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (6,325 अंक) चौथे स्थान पर हैं.

स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका (6,140 अंक) दो स्थान से फिसलते हुए पांचवें स्थान पर आ पहुंचे हैं. नीदरलैंड्स के डोमिनिक थीम (4,030 अंक) ने एक स्थान ऊपर उठते हुए सातवां और जापान के केई निशिकोरी (3,740 अंक) ने भी एक स्थान उपर उठते हुए आठवां स्थान हासिल किया है.

कनाडा के मिलोस राओनिक (3,310 अंक) को स्थानों का नुकसान हुआ है. वह अब नौवें स्थान पर हैं. हालांकि, बुल्गेरिया के ग्रिगोर दिमित्रोव (3,160 अंक) ने एक स्थान पर ऊपर आते हुए शीर्ष 10वें में जगह बनाई है.

ATP रैंकिंग

1. एंडी मरे (यूके) 7,750

Advertisement

2. राफेल नडाल (स्पेन) 7,465

3. रॉजर फेडरर (स्विटज़रलैंड) 6,545

4. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 6,325

5. स्टेन वारिंका (स्विट्जरलैंड) 6,140

6. मैरिन सिलिक (क्रोएशिया) 5,075

7. डोमिनिक थिएम (नीदरलैंड्स) 4,030

8. केई निशिकोरी (जापान) 3,740

9. मीलोस रायनिक (कनाडा) 3,310

10. ग्रिगार दिमित्रोव (बुल्गारिया) 3,160

 What it means to make history...

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement