'सब तलवार चलाएंगे...', ऋषभ पंत और सरफराज खान ने बीच मैदान ये क्या कर दिया? हैरान करने वाला VIDEO आया सामने

मैदान पर ऋषभ पंत अक्सर मजाकिया हरकतों के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन पंत ने विकेट के पीछे से कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Advertisement
पंत ने लाइव मैच में ये क्या कह दिया. (PHOTO: PTI) पंत ने लाइव मैच में ये क्या कह दिया. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन के दूसरे सेशन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मैच में वापसी की. 90 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. लेकिन इसके बाद निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को वापस पटरी पर लाने का काम किया.    

भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार अपील कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ विकेट के पीछे से एक अलग ही महफिल जमी हुई थी. तीसरे दिन का खेल मैच के रोमांच के साथ-साथ ऋषभ पंत और सरफराज खान की चुटकियों के लिए भी याद रखा जाएगा. 

Advertisement

दोनों ने मिलकर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर खिंचाई की. पंत और सरफराज के बीच हुई बातचीत का ऑडियो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है.

पंत-सरफराज ने लिए जडेजा के मजे

दरअसल, मैच में जब मानव सुथार और बाकी भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई टीम के टॉप ऑर्डर को सस्ते में समेट रहे थे. उस समय जडेजा को गेंदबाजी का करने का मौका नहीं मिला था. जडेजा को खाली हाथ देखकर सरफराज खान और ऋषभ पंत की मस्ती शुरू हो गई. सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर आए सरफराज खान और पंत के बीच पुराना याराना है और ये दोनों खिलाड़ी अक्सर मैदान पर इस तरह की चीजें करते नजर आते रहे हैं. 

पंत ने कहा- सब तलवार चलाएंगे

Advertisement

सरफराज ने जडेजा से मजे हुए कहा कि लंबा गेम है जड्डू भाई... मिल-बांट के खाएंगे! यानी सरफराज का इशारा साफ था कि मैच काफी बचा है और सारे विकेट एक ही गेंदबाज नहीं ले जाएगा, सबको मौका मिलेगा. सरफराज की बात खत्म भी नहीं हुई थी कि विकेटकीपर ऋषभ पंत कहां पीछे रहने वाले थे. पंत ने जडेजा के मशहूर जश्‍न मनाने के अंदाज को याद करते हुए तुरंत उसमें अपना पंच जोड़ा. पंत बोल पड़े कि और सब तलवार चलाएंगे!

क्रिकेट फैन्स इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि जडेजा जब भी अर्धशतक, शतक या कोई बड़ा कारनामा करते हैं तो बल्ले से राजपूती तलवारबाजी का पोज देते हैं. पंत का मतलब यही था कि जब सबको विकेट मिलेंगे तो हर कोई जाडेजा की तरह ही तलवार चलाकर जश्न मनाएगा. स्टंप माइक पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल होते ही फैन्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »