टीम इंडिया को फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके खिलाफ खेल रही है: शास्त्री

शास्त्री ने कहा, ‘इस टीम की खूबसूरती यही है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह किस टीम के खिलाफ खेल रही है. हम पिच को देखेंगे और हालात के अनुरूप ढलेंगे.

Advertisement
रवि शास्त्री रवि शास्त्री

विश्व मोहन मिश्र

  • केपटाउन,
  • 31 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पांच जनवरी से दक्षिण आफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में उन्हें चुनौती देने के लिए मौजूदा टीम के पास अनुभव और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है.

शास्त्री ने कहा, 'विदेशी हालात से सामंजस्य बिठाना भारतीय टीम की सफलता का मंत्र होगा. मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि टीम चुनौती के लिए तैयार है. अगर आप यह सवाल चार साल पहले पूछते तो मेरा जवाब ना में होता. लेकिन इस टीम के पास अनुभव है.'

Advertisement

शास्त्री ने कहा, ‘इस टीम की खूबसूरती यही है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह किस टीम के खिलाफ खेल रही है. हम पिच को देखेंगे और हालात के अनुरूप ढलेंगे. तेज गेंदबाजी में भी आपके पास बेंच स्ट्रेंथ है, जो 20 विकेट लेने के लिए जरूरी है.'

पीटीआई के मुताबिक शास्त्री से जब पूछा गया कि भारत के मजबूत तेज गेंदबाजी को देखते हुए क्या क्यूरेटरों को तेज गेंदबाजी के मुफीद पिच तैयार करने पर दोबारा विचार करना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए हर मैच घरेलू मैच की तरह है.'

कोच ने कहा, 'हमारे लिए न्यूलैंड्स भी घर जैसा है. आप पिच के मुताबिक ढलते हो. ना कोई बहाना, ना कोई शिकायत. दोनों टीमों को एक ही तरह के सतह पर खेलना है. कल आप इंग्लैंड जाएंगे तो वहां हर पिच पर गेंद स्विंग होगी.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'भारत में स्पिनरों को मदद वाली पिच मिलेगी. अगर आपको अच्छी टीम बनानी है, तो यह सब बातें छोड़कर, जैसे भी हालात हो उसमें मुकाबला करना होगा.'

शास्त्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी सीरीज में खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे कई खिलाड़ी अपने खेल से संतुष्ट होना चाहते हैं. ये संतुष्टी तब मिलती है जब आप विदेश में रन बनाते है या विकट चटकाते है. इसलिए यहां एक चुनौती है. वे चाहते है कि टेस्ट मैच जल्द से जल्द शुरू हो.'

शास्त्री ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका हमेशा अच्छी ऑलराउंड टीम रही है. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले दो साल में किसी टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. भारत ने ऐसा करना शुरू कर दिया है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »