कोरोना वायरस: खाली स्टेडियम में होगा रणजी फाइनल के पांचवें दिन का खेल

खेल मंत्रालय ने सभी खेल महासंघों को खेल प्रतियोगिताओं में भीड़ जुटाने से बचने के स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करने के लिए कहा था.

Advertisement
Ranji Trophy final match between Bengal vs Saurashtra Ranji Trophy final match between Bengal vs Saurashtra

aajtak.in

  • राजकोट,
  • 12 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन का खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बीसीसीआई महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा, ‘अंतिम दिन दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी. केवल खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और मीडिया को ही अनुमति दी जाएगी.’

यह फैसला खेल मंत्रालय के परामर्श के बाद किया गया है. खेल मंत्रालय ने सभी खेल महासंघों को खेल प्रतियोगिताओं में भीड़ जुटाने से बचने के स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करने के लिए कहा था.

Advertisement

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ मौजूदा वनडे सीरीज के बाकी दो मैच खाली स्टेडियम में कराए जा सकते हैं. कोरोना वायरस के भयावह प्रभाव का नतीजा है कि सीरीज के बाकी बचे दो मैच बंद दरवाजे के बीच खाली स्टेडियम में कराए जा सकते हैं.

पीटीआई को बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दो मैच खाली स्टेडियम में कराए जा सकते हैं. कोरोना वायरस और खराब मौसम का असर टिकटों की बिक्री पर भी पड़ा था. दूसरा वनडे मैच 15 मार्च को लखनऊ में ओर तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »