राहुल द्रविड़ दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम मेंटर बने

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2016 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना टीम मेंटर बनाया है. 2015 तक राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए थे.

Advertisement
राहुल द्रविड़ राहुल द्रविड़

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2016 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना टीम मेंटर बनाया है. 2015 तक राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए थे. वो इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल द्रविड़ को कोच की भूमिका के लिए टीम से जोड़ने की कोशिशें की गई थीं लेकिन वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं लिहाजा इस भूमिका के लिए तैयार नहीं हुए.

Advertisement

बीते पूरे सीजन के दौरान बहुत व्यस्त रहे. उनकी कोचिंग में अंडर19 टीम के फाइनल तक पहुंची. लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद को दो साल के लिए निलंबित करने के बाद बोली के लिए उपलब्ध रहे. राजस्थान के लिए पिछले साल तक खेल रहे संजू सैमसन और करुण नायर को भी ने आगामी सीजन के लिए खरीदा है. साथ ही के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके रिषभ पंत, खलील अहमद और महीपाल लोमरो भी के लिए टीम में शामिल हैं.

ने कहा कि वो दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि इसने कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है.

उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. उन्होंने कई युवाओं को टीम से जोड़ा है. मैं पैडी और बाकी सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’ द्रविड़ ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के साथ कई खूबसूरत यादें जुड़ी हैं लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वो आईपीएल में अगले चैलेंज के लिए तैयार हैं.

Advertisement

इस विख्यात बल्लेबाज ने कहा, ‘मैंने राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए समय का बहुत लुत्फ उठाया. मैंने वहां कुछ बहुत ही अच्छे लोगों के साथ काम किया. उस टीम के साथ मेरी कुछ बेहतरीन यादें जुड़ी हैं. मैं उसी तरह की यादें दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भी बनाना चाहता हूं. मैंने हमेशा उनके काम करने के अंदाज की सराहना की है. मैं उस ग्रुप के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं.’

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2015 का सीजन बहुत ही बेकार था. दिल्ली ने 14 में से केवल 5 मैचों में जीत दर्ज करते हुए आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में सातवां स्थान पाया था. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने कोच गैरी कर्स्टन को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »