PSL 2022: मुल्तान की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ओवर में छाए डेविड विली‌

आखिरी ओवर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को आठ रनोंं की आवश्यकता थी. लेकिन डेविड विली ने लगातार गेंदों पर सोहेल तनवीर और नसीम शाह को चलता कर मुल्तान को जीत दिला दी.

Advertisement
Multan won by 6 Runs (getty) Multan won by 6 Runs (getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST
  • मुल्तान सुल्तान्स की लगातार तीसरी जीत
  • क्वेटा ग्लैडिएटर्स को छह रनोंं से दी मात

PSL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के सातवें मुकाबले में मुल्तान सुलतान्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को छह रनोंं से मात दी. 175 रनोंं के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्वेटा की टीम एक गेंद बाकी रहते ऑलआउट हो गई. मुल्तान की यह लगातार तीसरी जीत रही.‌ साथ ही, वह इस सीजन लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम है.

वैसे यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को आठ रनोंं की आवश्यकता थी. पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना. वहीं तीसरी गेंद पर नसीम शाह ने एक रन लिया. अब आखिरी तीन बॉल पर सात रन बनाने थे, लेकिन डेविड विली ने लगातार गेंदों पर सोहेल तनवीर और नसीम शाह को चलता कर टीम को जीत दिला दी.

Advertisement

मसूद की शानदार पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुलतान्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 174 रन बनाए थे. ओपनर शान मसूद ने 58 गेंदों पर छह चौके एवं चार छक्कों की मदद से 88 रनोंं की शानदार पारी खेली. इसके अलावा टिम डेविड ने नाबाद 28, जबकि शोएब मकसूद एवं रिली रोसो ने 21-21 रनोंं का योगदान दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से मोहम्मद हसनैन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 19.5 ओवर्स में 168 रनोंं पर सिमट गई. क्वेटा के बल्लेबाजों को शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन वह इसे भुनाने में नाकामयाब रहे. बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 47 रनोंं की पारी खेली. वहीं इफ्तिखार अहमद ने 30, अहसास अली ने 24 और कप्तान सरफराज अहमद ने 21 रनोंं का योगदान दिया. मुल्तान सुलतान्स की ओर से खुशदिल शाह, डेविड विली और इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

Advertisement



 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »