ब्रेकअप के बाद पैचअप... पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किसे किया MISS? इंस्टाग्राम स्टोरी से मची सनसनी

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पेट डॉग के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'I miss my babies'. उनकी इस पोस्ट ने फैन्स का ध्यान खींचा है. क्या आकृति को पृथ्वी शॉ की भी याद आ रही है? हालांकि, उन्होंने स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिया है.

Advertisement
पृथ्वी शॉ की मंगेतर को किसकी आई याद? (Photo: Instagram/@prithvishaw) पृथ्वी शॉ की मंगेतर को किसकी आई याद? (Photo: Instagram/@prithvishaw)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया है.आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पेट डॉग के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की और लिखा- 'I miss my babies'.

फोटो में आकृति अपने डॉग को गले लगाकर सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उनकी इस पोस्ट को देखकर फैन्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आकृति को अपने पेट्स के साथ-साथ मंगेतर पृथ्वी शॉ की भी याद सता रही है?

Advertisement

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई के बाद दोनों की निजी जिंदगी को लेकर फैन्स के बीच हमेशा उत्सुकता बनी रहती है. ऐसे में आकृति की यह पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है. हालांकि, उन्होंने अपनी स्टोरी में पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिखा है.

यह भी पढ़ें: AFG VS BAN: इस अफगानी क्रिकेटर को मिलना चाहिए ऑस्कर! मैदान पर एक्टिंग देख याद आ गए गुलबदीन नायब, VIDEO

फिलहाल, आकृति की इस पोस्ट में अपने पेट्स के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है. अब फैन्स इस तस्वीर को पृथ्वी शॉ के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मंगेतर आकृत‍ि अग्रवाल से पैचअप और फॉर्म में आए पृथ्वी शॉ, रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में सगाई की थी. लेकिन 17 सितंबर को आकृति ने सगाई तोड़ने का ऐलान कर दिया था. उसके बाद अब 12 अक्टूबर को उनके पैचअप वाली पोस्ट ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थी. 

Advertisement

आकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर पैचअप पोस्ट शेयर की थी जिसको बाद में पृथ्वी शॉ ने भी शेयर किया था. पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और दोबारा टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »