तनाव के बीच भारत में अंपायरिंग नहीं करेंगे PAK के अलीम दार, ICC ने लिया फैसला

पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर नहीं आएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईसीसी ये फैसला लिया है.

Advertisement
अलीम दार अलीम दार

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर नहीं आएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए आईसीसी ये फैसला लिया है. अलीम दार आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में अब उनकी जगह श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना अंपायरिंग करेंगे. इंग्लैंड का भारत दौरा नौ नवंबर से शुरू होगा. जहां दोनों के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.

Advertisement


ये पहला मौका नहीं है जब सुरक्षा को देखते हुए आईसीसी ने अमील दार का नाम वापस लिया है. इससे पहले भी आईसीसी ने शिव सेना की धमकी की वजह पिछले साल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई वनडे सीरीज से अलीम दार का नाम वापस लिया था.


उरी अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनावा बढ़ा है. 18 सितंबर को भारत के 19 जवानों को आतंकियों ने मार दिया था. जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ता गया. बॉर्डर पर दोनों तरफ से लगातार जबरदस्त फायरिंग हो रही है. जिसके बाद भारत में खेल और पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह से बैन करने की मांग उठने लगी. बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी पाकिस्तान से साथ खेलने से इंकार किया था. भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि जब पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद बंद नहीं हो जाता तबतक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

Advertisement


भारत ने पिछले लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी बायलेटरल सीरीज नहीं खेली है. साल 2012-13 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बायलेटरल सीरीज हुई थी. इसके बाद दोनों देश की टीमें चैंपियन्स ट्रॉफी (2013), वर्ल्ड कप (2015) और टी-टवेंटी वर्ल्ड (2016) में भिड़ी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »