वर्ल्ड टी20 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रैक्टिस मैच रद्द

पाकिस्तान को शनिवार को अभ्यास मैच में बंगाल की रणजी टीम का सामना करना था लेकिन बंगाल क्रिकेट संघ के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान टीम को सुरक्षा मुद्दे को लेकर अपनी सरकार और क्रिकेट बोर्ड से समय पर स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रैक्टिस मैच रद्द पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रैक्टिस मैच रद्द

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड टी20 में खेलने के लिए वहां की सरकार से हरी झंडी मिल तो गई है लेकिन टीम यहां शनिवार की सुबह तक ही पहुंचेगी और इस वजह से बंगाल के खिलाफ शनिवार को होने वाला उनका अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है. हालांकि पाकिस्तान की टीम अपने दूसरे अभ्यास मैच में रविवार को श्रीलंका से भिड़ेगी.

Advertisement

पाकिस्तान को शनिवार को अभ्यास मैच में बंगाल की रणजी टीम का सामना करना था लेकिन बंगाल क्रिकेट संघ के सूत्रों के अनुसार को सुरक्षा मुद्दे को लेकर अपनी सरकार और क्रिकेट बोर्ड से समय पर स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दुबई होते हुए सुबह या शाम तक कोलकाता पहुंचेगी. पाकिस्तान की टीम के भारत आने पर लगातार संशय बने रहने की स्थिति की वजह से अभी तक इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टी20 में होने वाले मुकाबले की टिकटें बिकनी नहीं शुरू हुई हैं. अब जबकि पाकिस्तानी टीम शनिवार को यहां पहुंच रही है टिकटों की बिक्री 16 मार्च से शुरू हो जाएंगी.

सूत्र ने कहा, ‘हमें अब तक टिकट नहीं मिले हैं और उन पर स्टैंप लगाने और अन्य प्रक्रिया में समय लगेगा. वितरण 16 मार्च से ही शुरू हो पाएगा.’ पाकिस्तान को अपने दूसरे अभ्यास मैच में 14 मार्च को ईडन गार्ड्न्स में श्रीलंका सामना करना है जिसके बाद 16 मार्च को टीम ग्रुप ‘ए’ क्वालीफायर और 19 मार्च को भारत से भिड़ेगी.

Advertisement

इसके बाद मोहाली चली जाएगी जहां उसका मुकाबला 22 मार्च को न्यूजीलैंड से और फिर 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होना है.

अगर पाकिस्तान अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहा तो उसे दिल्ली या मुंबई जाना होगा जहां सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं जबकि टूर्नामेंट का फाइनल ईडन गार्ड्न्स पर ही खेला जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »