PAK vs SL: पाकिस्तान दौरे से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, खूंखार ओपनर अचानक हुआ टीम से बाहर!

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन इस सीरीज से ठीक पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है. पथुम निसंका चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट के लिए तैयार. (PHOTO: AP) पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट के लिए तैयार. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनर पथुम निसंका बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है. पथुम निसंका को फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन ही शुरुआती टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन वह समय पर अपनी चोट से उबरने में नाकाम रहे. 

Advertisement

इससे पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज और इंग्लैंड व मेजबान पाकिस्तान के बीच हुई वनडे ट्राई-सीरीज से भी बाहर रहे थे. निसंका के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने लाहिरू उदारा को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया है. 

उदारा पहले से ही वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के साथ पाकिस्तान में ही मौजूद हैं. आपको बता दें कि उदारा ने इसी साल (2026) वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर (188 रन) बनाया था.

रावलपिंडी में होगी सीरीज की शुरुआत

कुसराम मेंडिस की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 नवंबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में करेगी. इसके बाद सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 17 नवंबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. निसंका के बाहर होने से श्रीलंका की बल्लेबाजी क्रम को जरूर झटका लगा है, लेकिन उदारा के पास खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका होगा.

Advertisement

श्रीलंका की अपडेटेड टेस्ट टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), अंजलि भंडारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, एशान मलिंगा, कमिंदु मेंडिस, केशरा नुवानथा, मिलन रथनायका, पासिदु सूरियाबंदारा और लाहिरू उदारा.

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 9-13 नवंबर (रावलपिंडी)
दूसरा टेस्ट: 17-21 नवंबर (लाहौर)


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »