भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले हेगले ओवल में छाया माओरी रंग, टीम इंडिया का यादगार स्वागत

भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले हागले ओवल में माओरी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस खास स्वागत की झलक दिखाई. मैदान पर पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा है.

Advertisement
हागले ओवल में मैच से पहले दिखा माओरी संस्कृति का जलवा (Photo: X/Blackcaps) हागले ओवल में मैच से पहले दिखा माओरी संस्कृति का जलवा (Photo: X/Blackcaps)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में एक खास नजारा देखने को मिला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहल मुकाबला 22 अक्टूबर (गुरुवार) को क्राइस्टचर्च में खेला जा गया है. मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम (ब्लैककैप्स) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मैदान पर पारंपरिक माओरी संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है.

Advertisement

इन तस्वीरों में पारंपरिक वेशभूषा पहने कलाकार नजर आ रहे हैं. उनका अंदाज और पारंपरिक प्रदर्शन मैदान पर मौजूद फैन्स के लिए खास आकर्षण बना. ब्लैककैप्स ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'हागले ओवल में आपका खास स्वागत है.'

यह भी पढ़ें: 1430 दिन का इंतजार खत्म, क्राइस्टचर्च T20 में गेंदबाजी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

क्रिकेट के मैदान पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन खेल और स्थानीय परंपराओं के खूबसूरत मेल को दर्शाते हैं. न्यूजीलैंड में माओरी संस्कृति का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन मेहमान टीमों के स्वागत को यादगार बनाते हैं.

वहीं, भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भुवनेश्वर कुमार भी लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी कर रहे है. 

Advertisement

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »