कोविड नियमों का किया था उल्लंघन, PCB ने इस खिलाड़ी को PSL से किया बाहर

पीसीबी ने बयान जारी करके बताया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शाह को आरटी पीसीआर परीक्षण की पुरानी रिपोर्ट के साथ लाहौर में होटल में पहुंचने के कारण टीम से बाहर​ किया गया.

Advertisement
तेज गेंदबाज नसीम शाह तेज गेंदबाज नसीम शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST
  • पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह
  • PSB ने कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण किया प्रतिबंधित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अबु धाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया.

पीसीबी ने बयान जारी करके बताया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शाह को आरटी पीसीआर परीक्षण की पुरानी रिपोर्ट के साथ लाहौर में होटल में पहुंचने के कारण टीम से बाहर​ किया गया. इसमें कहा गया है, 'इस कारण यह तेज गेंदबाज 26 मई को संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी नहीं जा पाएगा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गया है.'

Advertisement

19 वर्षीय शाह अब तक नौ टेस्ट मैचों में खेला है. पीसीबी ने सभी खिलाड़ियों को 48 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के साथ 24 मई तक टीम होटलों में पहुंचने के लिए कहा था. पीसीबी ने कहा, 'नसीम ने 18 मई को किए गए परीक्षण की पीसीआर रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद उन्हें अलग तल पर रखा गया. पीएसएल की चिकित्सा सलाहकार पैनल की सिफारिशों के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »