खेल का आनंद ले रहा हूं, कप्तानी पर फैसला BCCI को लेना है: धोनी

टीम के कोच पद के लिए चयन समिति के चेयरमैन संदीप पाटील और टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने भी आवेदन किया है.

Advertisement
एमएस धोनी एमएस धोनी

लव रघुवंशी / IANS

  • मुंबई,
  • 07 जून 2016,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की चयन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में कई प्रशिक्षकों के साथ काम कर चुके टीम के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मंगलवार को कहा कि कोच को भारतीय खेल संस्कृति से वाकिफ होना चाहिए. बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह टीम के मुख्य कोच पद के लिए विज्ञापन दिया था. पद के लिए आवेदन देने के लिए अंतिम तारीख 10 जून रखी गई है.

Advertisement

वहीं धोनी ने कप्तानी पर कहा कि अभी खेल का आनंद ले रहा हूं, कप्तानी पर फैसला बीसीसीआई को करना है.

धोनी ने लालचंद राजपूत, ग्रैग चैपल, गैरी कर्स्टन और डंकन फ्लेचर जैसे प्रशिक्षकों के साथ काम किया है. इन सभी के अलावा भारतीय कप्तान ने मार्च-अप्रैल में खेले गए टी-20 विश्व कप तक रवि शास्त्री के साथ भी काम किया है. शास्त्री डायरेक्टर के तौर टीम के साथ जुड़े थे.

बीसीसीआई की कोशिश ऐसा कोच तलाशने की है जिसको हिन्दी भाषा का ज्ञान हो, हालांकि यह कोई शर्त नहीं है. धोनी ने भी बोर्ड से सहमति जताते हुए कहा कि नए कोच को भारतीय संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.


धोनी ने जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले कहा, 'हिन्दी कई मापदंडों में से एक हो सकती है लेकिन सिर्फ यही एक मापदंड हो, ऐसा नहीं है. भाषा समस्या नहीं है, कोच को हमारी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.'

Advertisement


टीम के कोच पद के लिए चयन समिति के चेयरमैन संदीप पाटील और टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने भी आवेदन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »