फिर दिखा धोनी का जादू, विकेट के पीछे किया ऐसा करिश्मा..!

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब फॉर्म से बाहर निकल चुके हैं, और अब उनका जादू एक बार फिर मैदान पर दिखना शुरू हो गया है. इसका नज़ारा बुधवार को खेले गये कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में देखा गया. जब विकेट के पीछे एक बार फिर पुराना वाला धोनी दिखा.

Advertisement
विकेट के पीछे माही का पुराना अंदाज़ विकेट के पीछे माही का पुराना अंदाज़

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब फॉर्म से बाहर निकल चुके हैं, और अब उनका जादू एक बार फिर मैदान पर दिखना शुरू हो गया है. इसका नज़ारा बुधवार को खेले गये कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में देखा गया. जब विकेट के पीछे एक बार फिर पुराना वाला धोनी दिखा.

दरअसल, कोलकाता की पारी के दौरान तीसरे ओवर में जब खिलाड़ी ने धोनी की ओर थ्रो फेंकी, तो धोनी का वही अंदाज दिखा जिसमें वे बिना स्टंप को देखे ऐसे ही पीछे गेंद मार देते हैं, और गेंद सीधा स्टंप पर लगती है. कुछ ऐसा ही हुआ और सुनील नारायण रन आउट हो गये. हालांकि, पुणे यह मैच ना जीत सकी.

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी करने के दौरान भी धोनी अपने पुराने अंदाज़ में दिखे. बल्लेबाजी के लिए आने के बाद धोनी ने तेज तर्रार पारी खेली, और दो छक्के लगाए. धोनी ने मात्र 11 गेंदों में ही 23 रन जड़ डाले और पुणे को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. हालांकि कुछ देर बाद ही धोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गये.

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिसको लेकर उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी. लेकिन पिछले मैच में ही धोनी ने शानदार 61 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई और अपने आलोचकों की बोलती बंद की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »