खाली मैदान में PSL के सवाल पर नकवी ने मारी पलटी, भारत के खिलाफ उगला जहर

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने PSL में खाली स्टेडियम को लेकर भारत में पेट्रोल संकट का दावा किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर गलत और विरोधाभासी बताया जा रहा है, क्योंकि पहले वह पाकिस्तान में ही फ्यूल संकट की बात कर चुके हैं.

Advertisement
बिना दर्शकों के कराए जा रहे हैं पीएसएस के मुकाबले (Photo: AFP) बिना दर्शकों के कराए जा रहे हैं पीएसएस के मुकाबले (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:18 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2026) में खाली स्टेडियम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भारत में पेट्रोल संकट होने का दावा कर दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है.

दरअसल, पीएसएल 2026 के मुकाबले बिना दर्शकों के कराए जा रहे हैं. जब इस पर सवाल उठे, तो नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में कोई ईंधन संकट नहीं है, बल्कि भारत में पेट्रोल की कमी है और वहां पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं.

Advertisement

हालांकि, उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूजर्स ने इसे बेबुनियाद बताया और कहा कि भारत में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. अप्रैल 2026 तक भारत में पेट्रोल की सप्लाई सामान्य रही है और कहीं भी लंबी कतारों की खबर नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: 7 PSL कराकर भी एक RCB नहीं खरीद पाएगा पाकिस्तान, फिर कैसे नकवी IPL को पछाड़ने का कर रहे दावा

अपने ही बयान से पलटे नकवी

नकवी का ये झूठ ऐसे समय में आया है जब कुछ हफ्ते पहले खुद उन्होंने पीएसएल में दर्शकों की एंट्री पर रोक के पीछे पाकिस्तान में ईंधन संकट को वजह बताया था. उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण देश में फ्यूल की कमी हो गई है, इसलिए लोगों की आवाजाही सीमित करने के लिए यह फैसला लिया गया.

Advertisement

22 मार्च को उन्होंने इस फैसले के लिए फैंस से माफी भी मांगी थी और कहा था कि सरकार ने लोगों से कम यात्रा करने की अपील की है. ऐसे में स्टेडियम में हजारों लोगों को इकट्ठा होने देना सही नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: 'PSL बनेगी नंबर-1 लीग…', IPL को पछाड़ने का सपना देख रहे मोहसिन नकवी, दिया ओपन चैलेंज

लेकिन अब उनके ताजा बयान ने पूरी कहानी बदल दी है. एक तरफ पीएसएल के मैच अब भी खाली स्टेडियम में हो रहे हैं, दूसरी तरफ पीसीबी चीफ भारत में संकट होने की बात कर रहे हैं. इस विरोधाभास को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है. यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर पाकिस्तान में कोई संकट नहीं है, तो फिर मैच खाली स्टेडियम में क्यों खेले जा रहे हैं.

पीएसएल 2026 फिलहाल अपने अंतिम चरण में है. 14 अप्रैल को एक दिन के ब्रेक के बाद टूर्नामेंट फिर शुरू होगा और 3 मई तक चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement