MI के स्टार सेंटनर OUT, चोट ने बिगाड़ा गेम प्लान, NZ टीम को तगड़ा झटका

न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner कंधे की गंभीर चोट के चलते कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं. Mumbai Indians के लिए खेलते हुए Chennai Super Kings के खिलाफ मैच में उन्हें यह चोट लगी थी, जिसके बाद स्कैन में ग्रेड-3 इंजरी की पुष्टि हुई. इस वजह से सेंटनर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement
एक महीने तक मैदान से गायब रहेंगे सेंटनर...(Photo-X) एक महीने तक मैदान से गायब रहेंगे सेंटनर...(Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सेंटनर को बड़ा झटका लगा है. कंधे की गंभीर चोट के चलते वह कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) का हिस्सा रहे सेंटनर इस हफ्ते की शुरुआत में स्वदेश लौटे, जहां स्कैन में उनके बाएं कंधे में ग्रेड-3 एसीएल (AC joint ligament) इंजरी की पुष्टि हुई.

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच के बाद सेंटनर को कम से कम एक महीने आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है. यह चोट उन्हें 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी.

34 साल के सेंटनर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए चौथा मैच खेल रहे थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 5 विकेट लिए और उपयोगी रन भी जोड़े. इससे पहले वह निजी कारणों से टीम से थोड़ा ब्रेक लेकर देर से स्क्वॉड में जुड़े थे.

मिचेल सेंटनर  को आईपीएल 2025 से पहले Mumbai Indians ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस सीजन के लिए रिटेन भी किया. उन्होंने IPL 2025 में 13 मैच खेले, जिसमें 7.92 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके.

Advertisement

Mumbai Indians ने बड़ा फैसला लेते हुए सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज को टीम में शामिल कर लिया है.

भी पढ़ेंकंधा पकड़कर गए बाहर… फिर कैसे मिला कन्कशन सब्स्टीट्यूट? IPL में बड़ा ‘गड़बड़झाला’ 

इस चोट का असर न्यूजीलैंड के आगामी इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी पड़ेगा. सेंटनर अब मई के अंत में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और जून की शुरुआत में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. दूसरे और तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा.

गौरतलब है कि सेंटनर ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में उन्होंने 120 रन बनाए और गेंद से भी योगदान दिया.

हालांकि राहत की बात यह है कि अगर रिकवरी तय समय पर होती है, तो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में सेंटनर की कप्तान के तौर पर वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement