चल रहा था क्रिकेट मैच, बवाली शख्स ने प‍िच पर दौड़ा द‍िया ट्रैक्टर, VIDEO कर देगा हैरान

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरनगांव में जलगांव रूरल एमएलए कप (Jalgaon Rural MLA Cup) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले बड़ा विवाद हो गया. राजनीतिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से पिच को जोत दिया, जिससे मैच रुक गया. इस घटना ने स्थानीय खेल जगत में हड़कंप मचा दिया, हालांकि अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Advertisement
महाराष्ट्र: ट्रैक्टर से उखाड़ी पिच, राजनीति ने खेल बिगाड़ा (Photo: Screengrab) महाराष्ट्र: ट्रैक्टर से उखाड़ी पिच, राजनीति ने खेल बिगाड़ा (Photo: Screengrab)

मनीष शांताराम जोग

  • जलगांव (महाराष्ट्र ),
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

Tractor on cricket pitch: एक ओर जहां देशभर में इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच चरम पर है, वहीं महाराष्ट्र के जलगांव जिले से क्रिकेट को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. धरनगांव में आयोजित जलगांव रूरल एमएलए कप (Jalgaon Rural MLA Cup) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले ही विवाद की भेंट चढ़ गया.

जानकारी के मुताबिक, फाइनल मैच से ठीक पहले एक व्यक्ति ने राजनीतिक विवाद के चलते क्रिकेट पिच पर ट्रैक्टर चला दिया. देखते ही देखते पूरी पिच को जोत दिया गया, जिससे मैच कराना असंभव हो गया. इस घटना ने खिलाड़ियों, आयोजकों और स्थानीय दर्शकों को स्तब्ध कर दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह विवाद स्थानीय राजनीतिक खींचतान का नतीजा है. हालांकि घटना के पीछे का सटीक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इस तरह खेल में राजनीति के हस्तक्षेप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना खेल भावना के खिलाफ है और इससे क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका लगा है. जिस मंच पर युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने का सपना लेकर आए थे, वहां इस तरह का हंगामा बेहद निराशाजनक है.
 

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या स्थानीय स्तर पर खेल आयोजन भी अब राजनीतिक विवादों से अछूते नहीं रहे हैं.

Advertisement

जब ट्रैक्टर आया मैदान में तब क्या था स्कोर 
वायरल वीड‍ियो के अनुसार स्कोरकार्ड में CLASS ONE 11 की टीम ने 7.5 ओवर में 56 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. बल्लेबाजी में हर्षल पी. ने 21 रन बनाकर, वहीं विशाल पी. 9 रन पर खेल रहे थे. गेंदबाजी में प्रज्वल आर. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट ले चुके थे. मैच संतुलित स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन अचानक मैदान पर हुए हंगामे ने खेल को प्रभावित कर दिया और मुकाबला रुक गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement