लोढ़ा कमीशन ने कहा- BCCI के अकाउंट्स नहीं किए गए फ्रीज, रद्द नहीं होगी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में किसी तरह का कोई खतरा नहीं हैं. लोढ़ा समिति ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई के अकाउंट से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली पैसों पर रोक नहीं लगाई है. जिसके चलते भारत और न्यूजीलैंड के अलावा किसी दूसरी सीरीज पर भी कोई खतरा नहीं मंडरा रहा है.

Advertisement
जस्टिस आरएम लोढ़ा जस्टिस आरएम लोढ़ा

अमित रायकवार / बोरिया मजूमदार

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में किसी तरह का कोई खतरा नहीं हैं. लोढ़ा समिति ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई के अकाउंट से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली पैसों पर रोक नहीं लगाई है. जिसके चलते भारत और न्यूजीलैंड के अलावा किसी दूसरी सीरीज पर भी कोई खतरा नहीं मंडरा रहा है.

चलती रहेगी सीरीज
ने तीन अक्टूबर को एक यस बैंक के अध्यक्ष अनिल सेट से बीसीसीआई के खातों को फ्रीज करने की बात कही थी. लेकिन रोज होने वाले कामों पर इसका असर न दिखे इसके लिए को पैसे निकालने को जमा करने के लिए मनाही नहीं है. इसलिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा.

Advertisement

गोपाल शंकरनारायणन ने बैंकों को खत लिखा
लोढ़ा पैनल के सेक्रेट्री गोपाल ने बैंकों को भेजे खत में लिखा था, 'समिति को पता चला है कि बीसीसीआई की 30 सितंबर, 2016 को हुई आपात कार्यकारी बैठक में कुछ फैसले लिए गए हैं, जिनमें राज्य संघों को काफी बड़ी रकम दी गई है.' यह खत बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को भी भेजा गया है.

आठ अक्टूबर से होना तीसरा टेस्ट मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आठ अक्टूबर से में खेला जाना है. इसके बाद दोनों देशों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज होनी है. जबकि सुप्रीम कोर्ट छह अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई होनी है.

समिति ने बैंकों को लिखा था लेटर
समिति ने सोमवार को बैंकों को लिखे पत्र में कहा, 'समिति को पता चला है कि बीसीसीआई की 30 सितंबर 2016 को हुई आपात बैठक में कुछ फैसले लिए गए हैं जिसमें विभिन्न सदस्य संघों को काफी बड़ी राशि का वितरण किया गया है.' ये पत्र बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी और कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी को भी भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »