World T20: विराट कोहली से हारे कंगारू, भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट

विराट कोहली की धमाकेदार बैटिंग के दम पर भारत ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड टी20 के एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया के दिए 161 रनों के लक्ष्य को भारत ने 19.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. कोहली को उनकी 51 गेंदों पर 82 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Advertisement
विराट कोहली ने की शानदार बैटिंग विराट कोहली ने की शानदार बैटिंग

सूरज पांडेय

  • मोहाली,
  • 27 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

विराट कोहली की धमाकेदार बैटिंग के दम पर भारतीय टीम मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड टी20 के एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंच गई. ऑस्ट्रेलिया के दिए 161 रनों के लक्ष्य को भारत ने 19.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. कोहली को उनकी 51 गेंदों पर 82 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Advertisement


अब टीम इंडिया 31 मार्च को मुम्बई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. भारत ने सुपर-10 दौर में तीन जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. शिखर धवन (13) एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 23 के कुल योग पर आउट हुए. इसके बाद 37 के कुल योग पर रोहित शर्मा (12) भी आउट हो गए.


दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए सुरेश रैन कुछ खास नहीं कर सके और महज 10 रन बनाकर 49 के कुल योग पर पैवेलियन लौट गए. इसके बाद युवराज सिंह ने कोहली का अच्छा साथ दिया. टखने में चोट के बाद भी युवराज विकेट पर टिके रहे और कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 45 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की दौड़ में बनाए रखा. युवराज 94 के कुल योग पर आउट हुए.

Advertisement


यहां से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 31 गेदों पर 67 रनों की साझेदारी कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया अच्छा स्कोर
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा और फिंच की दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद मैक्सवेल और वॉटसन की अच्छी बैटिंग के दम पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया है. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने दो जबकि नेहरा,बुमराह,अश्विन और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला.

ख्वाजा-फिंच की ताबड़तोड़ बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (26) और फिंच (43) ने तूफानी शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 54 रन जोड़े. ख्वाजा, आशीष नेहरा की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी द्वारा लपके गए. ख्वाजा ने 16 गेंदों पर छह चौके लगाए. इसके बाद 72 के कुल योग पर अश्विन ने डेविड वार्नर को भी चलता कर दिया. वार्नर छह रन बनाकर स्टंप आउट हुए. दो रन बाद ही कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ भी चलते बने. उन्हें युवराज सिंह ने विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच कराया.

मैक्सवेल ने बनाए तेज रन
इसके बाद फिंच ने मैक्सवेल के साथ तेजी से 26 रन जोड़े लेकिन हार्दिक पंड्या ने 100 के कुल योगपर फिंच को शिखर धवन के हाथो कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. फिंच की विदाई के बाद मैक्सवेल ने शेन वॉटसन (नाबाद 18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 गेंदों पर 30 रन जोड़े. बुमराह ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ही ओवर में मैक्सवेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका दिया.

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों ने की अच्छी वापसी
जेम्स फॉकनर (10) ज्यादा देर तक वॉटसन का साथ नहीं दे सके और पंड्या की गेंद पर कैच कर लिए गए. उनका विकेट 145 रन के कुल योग पर गिरा. फॉकनर की जगह आए पीटर नेविल ने दो गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया. वह 10 रनों पर नाबाद लौटे. भारत की ओर से पंड्या ने दो विकेट लिए जबकि युवराज, नेहरा, बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता मिली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »