T20 क्रिकेट के नए 'रन किंग' बने कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने क्रिस गेल का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शतक जड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Advertisement
कीरोन पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड (Photo: MLC) कीरोन पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड (Photo: MLC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • डलास,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. MI न्यूयॉर्क के कप्तान पोलार्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. डलास के ग्रैंड पेयरी स्टेडियम में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा.

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पोलार्ड ने दुनियाभर की विभिन्न टी20 लीगों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है.

पोलार्ड के अब टी20 क्रिकेट में 14,582 रन हो गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल (14,562 रन) को पीछे छोड़ दिया है. पोलार्ड ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 56 गेंदों में नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेलकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. 

पोलार्ड टी-20 फॉर्मेट में 700 से अधिक (736) मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. 38 वर्षीय पोलार्ड टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.

Advertisement

उन्होंने आईपीएल (IPL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL), मेजर लीग क्रिकेट (MLC) समेत कई फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन किया है. 

यह भी पढ़ें: 13 छक्के, 11 चौके... ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने MLC में काटा गदर, टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

उनकी पहचान एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में रही है जो कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल सकता है. हालांकि पोलार्ड की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी के बावजूद  MI न्यूयॉर्क को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. 

वॉशिंगटन फ्रीडम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पोलार्ड ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाम रहा और टीम 30 रनों से मैच हार गई.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही पोलार्ड ने यह साबित कर दिया कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लंबे और सफल करियर का प्रमाण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »