वर्ल्ड कप मैचों की निगरानी समिति के प्रधान सलाहकार बने खन्ना

बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डीडीसीए के शीर्ष अधिकारी सीके खन्ना को फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड टी20 के मैचों के लिए जस्टिस मुकुल मुद्गल द्वारा गठित निगरानी समिति का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है.

Advertisement
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ अधिकारी सीके खन्ना दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ अधिकारी सीके खन्ना

अभिजीत श्रीवास्तव / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के शीर्ष अधिकारी सीके खन्ना को फिरोजशाह कोटला मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड टी20 के मैचों के लिए जस्टिस (रिटायर्ड) मुकुल मुद्गल द्वारा गठित निगरानी समिति का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है.

डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा, ‘जस्टिस मुकुल मुद्गल ने और बीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके खन्ना को मैचों के लिए उनके द्वारा गठित निगरानी समिति का प्रधान सलाहकार बनाया है. डीडीसीए अधिकारियों की 12 सदस्यीय समिति की निगरानी पांच सदस्यीय समिति करेगी जिसमें जस्टिस मुदगल, अमृत माथुर (बोर्ड प्रतिनिधि), एमवी श्रीधर (टूर्नामेंट निदेशक), सुनील वाल्सन (पूर्व क्रिकेटर और जीएमआर प्रतिनिधि) और सुरेश चोपड़ा (अनुभवी डीडीसीए अधिकारी) शामिल हैं.’

Advertisement

वर्ल्ड टी20 के दौरान फिरोजशाह कोटला चार मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें एक सेमीफाइनल भी शामिल है.

इनपुट: भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »