VIDEO: बैट के सहारे लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचा बल्लेबाज, फिर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम को दिलाई यादगार जीत!

आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने की तमन्ना हर बल्लेबाज की रहती है. लेकिन बहुत कम ही ऐसे बल्लेबाज होते हैं जो इस मौके को भुना पाते हैं. केरल क्रिकेट लीग में अर्जुन नामक बल्लेबाज ने कमाल कर दिखाया है.

Advertisement
केरल क्रिकेट लीग में हुआ कमाल. (PHOTO: Screengrab) केरल क्रिकेट लीग में हुआ कमाल. (PHOTO: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जिस पर यकीन करना बेहद मुश्किल रहता है. केरल क्रिकेट लीग (KCL) में त्रिशूर टाइटन्स के बल्लेबाज एके अर्जुन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिला दी.

त्रिशूर टाइटन्स की तरफ से खेलने वाले अर्जुन ने अपनी हिम्मत और जज्बे से एक हारा हुआ मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स लगातार अर्जुन को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं. 

Advertisement

दरअसल, मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था. त्रिशूर टाइटन्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी. तभी क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज शेरोन एसएस आउट हो गए. टीम की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, क्योंकि जिस बल्लेबाज को अब स्ट्राइक लेनी थी, वह बुरी तरह चोटिल था.

बुरी तरह चोटिल था बल्लेबाज

अर्जुन के पैर में इतनी चोट थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने बैट को वॉकिंग स्टिक की तरह इस्तेमाल कर लंगड़ाते हुए क्रीज तक पहुंच रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका क्रीज पर खड़ा होना भी मुश्किल है.

अंतिम गेंद पर छक्का जड़ टीम को दिलाई जीत

लेकिन असली जादू तो अभी बाकी था. अर्जुन ने क्रीज पर पहुंचकर खुद को संभाला. जैसे ही आखिरी गेंद फेंकी गई, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दर्द को दरकिनार करते हुए ऐसा परफेक्ट शॉट मारा कि गेंद सीधे बाउंड्री के पार 6 रन के लिए चली गई! इस विनिंग छक्के के बाद पूरा स्टेडियम झूम उठा और उनके साथी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे और मैदान की तरफ दौड़ पड़े.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार! बीच सीरीज में 7 खिलाड़ी और 2 कोच बाहर, रमीज राजा बोले- ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया 

2018 के केदार जाधव की आ गई याद

अर्जुन के इस करिश्मे ने क्रिकेट फैन्स को साल 2018 के आईपीएल की याद दिला दी. तब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के केदार जाधव हैमस्ट्रिंग में चोट के बावजूद मैदान पर उतरे थे. वह भी दौड़ नहीं पा रहे थे, लेकिन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में चौका-छक्का लगाकर टीम को हारी हुई बाजी जिता दी थी.

अर्जुन का यह छक्का त्रिशूर टाइटन्स के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. इस चमत्कारी जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. इसके साथ ही नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उनकी उम्मीदें अब मजबूती से बरकरार हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »