कौन बनेगा करोड़पति में महिला क्रिकेट टीम, जीते छह लाख 40 हजार रुपये

इस टीम की कप्तान मिताली राज छह अन्य खिलाड़ियों के साथ सामाजिक सरोकार के लिए केबीसी का हिस्सा बनीं. सातों खिलाड़ियों ने केबीसी के सेलिब्रिटी एपिसोड में भाग लिया और गेम खेलकर छह लाख 40 हजार रूपए जीते.

Advertisement
भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज

नंदलाल शर्मा

  • मुंबई ,
  • 12 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

अपने संघर्षपूर्ण खेल से देश के लोगों का दिल जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अब सबसे बड़े रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के जरिए एक बार फिर लोगों के दिलों पर छाने जा रही हैं.

इस टीम की कप्तान मिताली राज छह अन्य खिलाड़ियों के साथ सामाजिक सरोकार के लिए केबीसी का हिस्सा बनीं. सातों खिलाड़ियों ने केबीसी के सेलिब्रिटी एपिसोड में भाग लिया और गेम खेलकर छह लाख 40 हजार रुपये जीते. यह जीती हुई राशि हैदराबाद की सामाजिक संस्था प्रयास को दी जाएगी.

Advertisement

महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ काम करने वाली इस संस्था की ब्रांड एम्बेसेडर मिताली हैं. इस संस्था को आर्थिक रूप से और मजबूत करने का फैसला जब मिताली ने लिया तो उनके साथ टीम की छह अन्य खिलाड़ी भी सहयोग करने के लिए आगे आईं. इस महिला टीम के प्रशंसकों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन भी हैं. केबीसी की ओर से महिला टीम के खिलाड़ियों को सेलिब्रिटी एपिसोड में खेलने के लिए बुलाया गया.

बिग बी ने पूजा-पाठ करके जब केबीसी की शूटिंग फिल्मसिटी में बने सेट पर शुरू की तो उसके दूसरे दिन महिला क्रिकेट टीम के सात खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया. इसमें मिताली के साथ हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा शामिल हुईं.

इस टीम के खेलने से पहले हॉट सीट पर बैठकर बिहार की नेहा शर्मा 25 लाख रूपए जीत चुकी थीं. बिग बी ने सबसे पहले महिला टीम की तारीफ करते हुए सातों खिलाड़ियों का परिचय दिया. इसके बाद दो–दो की टीम में सातों खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला. आखिरी खिलाड़ी के साथ मिताली ने दोबारा खेला. केबीसी का यह सेलिब्रिटी एपिसोड अगले महीने सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »