मियांदाद बोले- मैच खेलने के लिए BCCI से भीख मत मांगो

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट और टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाल कामरान अकमल ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है.

Advertisement
जावेद मियांदाद जावेद मियांदाद

अमित रायकवार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट और टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाल कामरान अकमल ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय चयनकर्ता पाकिस्तान की तुलना में खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देते हैं, जिसकी वजह से भारत के पास वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों की भरमार है.

इसके अलावा बट ने कहा, ‘भारत अपने खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौका देता है. एक समय रोहित शर्मा की बल्लेबाजी औसत 25-30 के आसपास थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें लगातार मौके दिए और आज वह वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज है.' बट और अकमल के मुताबिक पाकिस्तान से भारत की तरह अच्छे बल्लेबाज इसलिए नहीं निकल पा रहे क्योंकि घरेलू स्तर पर होने वाले मैचों में पिच का स्वभाव नियमित नहीं रहता है.

Advertisement

कामरान ने कहा, ‘ घरेलू स्तर के मैच ऐसे पिचों पर होने चाहिए जहां बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर मौजूद रह सके. उन्हें आत्मविश्वास भरने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करने का सिर्फ यही तरीका है.' उन्होंने कहा कि घरेलू टूर्नामेंट कायदे-आजम-ट्राफी में 20 से ज्यादा ऐसे मौके रहे जहां टीमें 100 रन के अंदर सिमट गई.'

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही. मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘वे हमसे नहीं खेलना चाहते. अगर हम भारत से नहीं खेलते तो हमारा क्रिकेट खत्म नहीं होगा. हमें आगे बढ़ना चाहिए और उनके बारे में भूल जाना चाहिए.’ इसके अलावा मियांदाद ने कहा कि कि पीसीबी को द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘वे पिछले 10 वर्षों से हमसे नहीं खेले हैं, तो क्या हुआ? क्या हमारा क्रिकेट नीचे चला गया है? नहीं, हमने अच्छा किया है. चैंपियंस ट्रॉफी भारत को हराकर जीती. पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म नहीं हो सकता.' भारत और पाकिस्तान ने 2008 मुंबई आंतकी हमलों के बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement