IPL में 'वाइड बॉल' पर ड्रामा, DRS लेने के बावजूद अंपायर्स ने नहीं पलटा न‍िर्णय, समझ‍िए न‍ियम

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंड‍ियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 4 में उस समय अजीबोगीरीब स्थ‍ित‍ि बन गई, जब एक वाइड बॉल को लेकर काफी देर तक मैच रुक गया, आइए जाने लेते हैं पूरा मामला...

Advertisement
PBKS vs GT मैच में विजयकुमार वैशाक ने जो गेंद राहुल तेवतिया को फेंकी उसी पर बवाल हुआ (Photo: PTI) PBKS vs GT मैच में विजयकुमार वैशाक ने जो गेंद राहुल तेवतिया को फेंकी उसी पर बवाल हुआ (Photo: PTI)

aajtak.in

  • न्यू चंडीगढ़ ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 31 मार्च को हुए मुकाबले में एक वाइड बॉल को लेकर खूब ड्रामा हुआ और मैच काफी देर तक रुक गया.

पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने 19वें ओवर की 5वीं गेंद राहुल तेवतिया को स्लोअर बाउंसर फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर और ऊंचाई में काफी ऊपर थी. ऑनफील्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया, लेकिन पंजाब किंग्स इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिखी और तुरंत DRS (ड‍िसीजन र‍िव्यू स‍िस्टम ) लिया.

Advertisement

रिव्यू के दौरान मामला और दिलचस्प हो गया. शुरुआती रिप्ले में गेंद बल्लेबाज के सिर के ऊपर जाती दिख रही थी, जिससे लगा कि फैसला बदल सकता है. लेकिन असली इंतजार उस टेक्नोलॉजी का था, जो गेंद और बल्लेबाज की ऊंचाई की तुलना करता है.

करीब दो मिनट से ज्यादा समय तक चले ड्रामे के बाद जब फैसला आया, तो ऑनफील्ड अंपायर का निर्णय बरकरार रखा गया. आंकड़ों के मुताबिक राहुल तेवतिया की लंबाई 1.75 मीटर है, जबकि गेंद 1.81 मीटर की ऊंचाई पर गई यानी नियम के हिसाब से यह वाइड ही थी. स तरह पंजाब किंग्स ने न सिर्फ रिव्यू गंवाया द‍िया. 

कूपर कोनोली ने किया कमाल
आईपीएल 2026 के मैच नंबर 4 में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की. मैच आखिरी ओवरों तक खिंचा और जीत के लिए जूझती पंजाब टीम को डेब्यूटेंट कूपर कोनोली ने 72 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर जीत दिलाई. कोनोली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. उनकी संयमित और मैच जिताऊ पारी ने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और जीत दिलाई.

Advertisement

गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 165/7 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि बाकी मैचों के मुकाबले यह रनचेज आसान नहीं रहा और टीम को अंत तक संघर्ष करना पड़ा.

इस सीजन में अब तक खेले गए चारों मुकाबलों में एक खास ट्रेंड देखने को मिला है, हर मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. लेकिन जहां पहले तीन मुकाबले एकतरफा रहे, वहीं इस मैच में चेज करने वाली टीम पर दबाव साफ नजर आया.

पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ी बात यह रही कि टीम ने लगातार छठे साल अपना पहला मुकाबला जीत लिया. 2021 से लेकर अब तक हर सीजन में पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement