IPL 2026: RCB हारी तो बेंगलुरु की पिच पर क्यों भड़के कप्तान पाटीदार? जानें क्या बोले

RCB को दिल्ली के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं मान रही है. कप्तान और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि टीम 15-20 रन कम बना पाई. गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में मैच हाथ से निकल गया.

Advertisement
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Photo: ITG) आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी घरेलू हार को तूल नहीं देना चाहती. 18 अप्रैल (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में RCB की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 175 रन ही बना सकी. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे हाई-स्कोरिंग मैदान पर यह स्कोर कम माना गया, हालांकि टीम ने मैच को आखिरी ओवर तक खींचा. मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि पिच थोड़ी मुश्किल थी और हम कम रन बना पाए.

Advertisement

दिल्ली की टीम ने आखिरकार एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें डेविड मिलर और स्टब्स ने अहम भूमिका निभाई.

“ज्यादा विश्लेषण नहीं करेंगे”- मो बॉबाट

RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Mo Bobat ने कहा कि टीम इस हार का ज्यादा विश्लेषण नहीं करेगी. उन्होंने कहा, 
हम आमतौर पर जितना अच्छा खेलते हैं, उतने फ्लुएंट नहीं थे. लेकिन हम इसे ज्यादा ओवरएनालाइज नहीं करेंगे. हम ईमानदारी से रिव्यू करेंगे और अगले मैच में बेहतर वापसी की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली नहीं, केएल राहुल हैं IPL के सबसे बेस्ट बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही

अच्छी शुरुआत, लेकिन बीच में गड़बड़ी

RCB की शुरुआत Phil Salt ने तेज बल्लेबाजी से शानदार की. 10 ओवर में टीम 99/2 पर थी, लेकिन इसके बाद टीम लय खो बैठी. दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए RCB को 175/8 तक सीमित कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: RCB vs DC, IPL 2026 Highlights: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, स्टब्स-राहुल ने जड़ी फिफ्टी

पिच को लेकर क्या बोले पाटीदार

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि टीम 15-20 रन कम बना पाई. उन्होंने कहा कि शुरुआत अच्छी थी, खासकर विराट कोहली और साल्ट ने. लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से हम बैकफुट पर आ गए. पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन हमने 15-20 रन कम बनाए. रजत ने कहा कि पिच मुश्किल थी, जिससे रन नहीं बने.

अब RCB लगभग एक हफ्ते के ब्रेक के बाद 24 अप्रैल को Gujarat Titans के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अगला मैच खेलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement