IPL 2026: CSK के लिए कब मैच खेलने उतरेंगे धोनी? इंजरी पर आई बैड न्यूज

एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अभी कुछ और मैच मिस करेंगे. पिंडली की चोट से उबर रहे धोनी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे. सीएसके की खराब शुरुआत के बीच उनकी गैरमौजूदगी टीम को काफी खल रही है. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी जल्द हो सकती है.

Advertisement
आईपीएल 2026 में एमएस धोनी ने सीएसके के लिए अबतक एक भी मैच नहीं खेला है (Photo: ITG) आईपीएल 2026 में एमएस धोनी ने सीएसके के लिए अबतक एक भी मैच नहीं खेला है (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है. इसी बीच एक और बुरी खबर आई है कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अभी कुछ और समय तक एमएस धोनी के बिना खेलना होगा. फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज अभी भी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और वह अगला मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement

टीम के सबसे दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी वह नहीं खेलेंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके नेट्स में अभ्यास करने के वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद फैंस को उनकी जल्द वापसी की उम्मीद थी.

हालांकि, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया कि धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई तय समयसीमा नहीं है. उन्होंने कहा, “एमएस रिहैब से गुजर रहे हैं और इसमें थोड़ा समय लगेगा. हम यह नहीं बता सकते कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में कितना समय लगेगा.”

धोनी की कमी सीएसके को खल रही

धोनी की गैरमौजूदगी ने सीएसके की टीम में बड़ा खालीपन छोड़ दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान लंबे समय से टीम की रीढ़ रहे हैं और दबाव वाले हालात में उनकी मौजूदगी हमेशा टीम के लिए अहम रही है. चोट के कारण धोनी 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले के बाद सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई, जहां टीम का नेट रन रेट -2.517 रहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ये कैसी बुतपरस्ती है? CSK में MS धोनी की विरासत क्यों डगमगा रही है

आईपीएल 2026 में सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम को पहले गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ आठ विकेट से हार मिली. इसके बाद घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स ने उन्हें पांच विकेट से हराया. फिर आरसीबी ने 43 रन से मात दी.

फैंस को उम्मीद थी कि धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे, लेकिन वह उस मैच में भी नहीं उतरे.

हालांकि, 7 अप्रैल को नेट्स में उनका अभ्यास करना फैंस के लिए उम्मीद की किरण बना. अभ्यास के दौरान धोनी ने कुछ बड़े छक्के लगाए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. लेकिन अब फ्रेंचाइजी की ताजा अपडेट से साफ हो गया है कि उनकी वापसी में अभी और समय लगेगा और उनका रिहैब जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूट चुकी CSK के लिए गुड न्यूज, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इस मैच से करेंगे वापसी

ब्रेविस की वापसी करीब

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. साइड स्ट्रेन की वजह से वह टूर्नामेंट की शुरुआत में बाहर हो गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी करीब मानी जा रही है. सीएसके के सीईओ ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन यह उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा. अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन हैं.”
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement