IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूट चुकी CSK के लिए गुड न्यूज, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इस मैच से करेंगे वापसी

आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों फिटनेस हासिल करने के करीब हैं. धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वह पास हो जाते हैं तो शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

Advertisement
इंजरी के चलते आईपीएल 2026 में अबतक एक मैच भी नहीं खेल सके हैं एमएस धोनी (Photo: ITG) इंजरी के चलते आईपीएल 2026 में अबतक एक मैच भी नहीं खेल सके हैं एमएस धोनी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर अबतक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेलना है. लेकिन इससे पहले टीम को बड़ी राहत मिल सकती है. चोटिल एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों के ही अगले मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट से गुजर सकते हैं. अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो शनिवार को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.

आईपीएल से पहले चोटिल हुए थे धोनी

धोनी को प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. 44 वर्षीय धोनी टीम के साथ बाहर के मुकाबलों के लिए यात्रा भी नहीं कर रहे थे और पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में भी चेपॉक में मौजूद नहीं थे. हालांकि वह लगातार टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के कारण मैच के दिन स्टेडियम नहीं जा रहे थे.

Advertisement

जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं धोनी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी ने एमएसी बी ग्राउंड में लंबा बल्लेबाजी अभ्यास किया था. मैच से एक दिन पहले भी उन्होंने मुख्य स्टेडियम की प्रैक्टिस पिचों पर बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहती है. ऐसे में शनिवार के मुकाबले में धोनी के खेलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026, RR vs CSK Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, वैभव फिर बने हीरो

ब्रेविस को लेकर भी आई अच्छी खबर

इसी तरह डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी अच्छी खबर है. मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज की कमी चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती तीन मैचों में साफ तौर पर महसूस हुई है. ब्रेविस को भी प्री-सीजन कैंप के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके कारण वह इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

हालांकि वह गुवाहाटी और फिर बेंगलुरु तक टीम के साथ गए थे, लेकिन पूरी तरह मैच फिट नहीं होने के कारण उन्हें अंतिम 12 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि ब्रेविस वापसी के करीब हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नेट्स में गरजे धोनी, लेकिन मैदान पर कब उतरेंगे? सस्पेंस बरकरार

ब्रेविस की वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement