'ये छक्के मारने की कोशिश ही नहीं करते...', दिल्ली कैपिटल्स की सुस्त बल्लेबाजी देख भड़के सुनील गावस्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय एक विकेट के नुकसान पर 74 रन था. लेकिन कुछ ही ओवरों में खेल पलट गया. दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अंतराल में विकेट खोए और वो 150 रनों का आंकड़ा भी छू नहीं पाई.

Advertisement
कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन. (Photo: BCCI) कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (8 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की बल्लेबाजी चरमरा गई. अच्छी शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी. दिल्ली की टीम की खराब बैटिंग देखकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा.

सुनील गावस्कर ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के इरादे और एप्रोच पर खुलकर सवाल उठा दिए. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को हर मैच जीतना जरूरी है, लेकिन उसके बल्लेबाजों का धीमा रवैया गावस्कर को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

Advertisement

पावरप्ले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की सुस्त बल्लेबाजी देखकर सुनील गावस्कर ने कहा, 'ये बल्लेबाज छक्के मारने की कोशिश ही नहीं करते.' गावस्कर का निशाना खास तौर पर केएल राहुल और पथुम निसंका की शुरुआत पर था, जहां टीम तेजी से रन बनाने में संघर्ष करती दिखी.

निसंका-राहुल उतनी तेज शुरुआत नहीं दे पाए
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 6 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाए. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम पूरे पावरप्ले में सिर्फ 2 छक्के ही लगा सकी और दोनों छक्के पथुम निसंका के बल्ले से आए. केएल राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अपनी पारी में एक भी छक्का नहीं लगा सके. कार्तिक त्यागी ने शानदार स्लोअर गेंद डालकर राहुल को चकमा दिया. राहुल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सही तरह टाइम नहीं कर पाए और मिड-ऑन पर कैमरन ग्रीन ने आसान कैच पकड़ लिया.

Advertisement

आईपीएल की शुरुआत शानदार करने वाली दिल्ली कैपिटल्स अब लगातार दबाव में नजर आ रही है. टीम ने पिछले 5 मैचों में से 4 गंवा दिए हैं और अब प्लेऑफ की उम्मीदें भी खतरे में दिखाई देने लगी हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार तीन जीत के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी.

मुकाबले में कोलकात नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कोलकात नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. सुनील गावस्कर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई फैन्स भी दिल्ली कैपिटल्स की धीमी बल्लेबाजी और आक्रामक इरादे की कमी पर सवाल उठा रहे हैं. खासकर ऐसे समय में जब हर मैच टीम के लिए 'करो या मरो' जैसा बन चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement