IPL 2026: 5 मैच में केवल 63 रन, ऋतुराज गायकवाड़ के फॉर्म ने बढ़ाई CSK की टेंशन

ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. 5 मैचों में सिर्फ 63 रन बनाने वाले गायकवाड़ पर अब उनके बल्लेबाजी एप्रोच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इरफान पठान ने भी सुझाव दिया है कि अगर वह आक्रामक नहीं खेल सकते, तो उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

Advertisement
सीएसके के कप्तान गायकवाड़ लगातार अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए ट्रोल हो रहे (Photo: ITG) सीएसके के कप्तान गायकवाड़ लगातार अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए ट्रोल हो रहे (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म जारी है. आईपीएल 2026 में वह लगातार पांचवीं बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बन गई है. संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करते हुए गायकवाड़ ने अब तक 5 पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं. उनका औसत 12.6 का रहा है, जो एक ओपनर के तौर पर बेहद खराब है.

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में भी गायकवाड़ सस्ते में आउट हो गए. वह सिर्फ 6 गेंद खेलकर स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी गायकवाड़ के एप्रोच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि गायकवाड़ बहुत ज्यादा सतर्क बल्लेबाजी कर रहे हैं और जोखिम लेने से बच रहे हैं.

इरफान पठान  ने लताड़ा

इरफान पठान ने कहा, “अगर वह इसी तरह बिना जोखिम लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. लेकिन अगर ओपनिंग करनी है, तो उन्हें अपना एप्रोच बदलना होगा.” गायकवाड़ की धीमी बल्लेबाजी का असर टीम पर भी पड़ रहा है. इसका दबाव दूसरे ओपनर संजू सैमसन पर साफ नजर आ रहा है, जो इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव साबित हुए हैं. उन्होंने हाल ही में 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली थी.

Advertisement

सीएसके की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही बार 50 से ज्यादा की साझेदारी कर पाई है, जो टीम की खराब शुरुआत को दिखाता है.

गायकवाड़ का इस सीजन में सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 28 रन रहा है. उनकी लगातार खराब फॉर्म टीम के संतुलन को बिगाड़ रही है, खासकर पावरप्ले में जहां तेज शुरुआत बेहद जरूरी होती है.

सीएसके ने जीता बैक-टू-बैक मैच

हालांकि, सीएसके लिए एक राहत भरी खबर ये है कि टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं. केकेआर के साथ खेले गए इस मुकाबले में भी सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे. लेकिन गेंदबाजों ने केकेआर को 160 रनों पर ही रोक दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement