IPL में बन गई घायल खिलाड़ियों की प्लेइंग-11... हर नाम है मैच विनर!

नए सीजन की शुरुआत से पहले ही स्टार खिलाड़ियों का बाहर होना आर्ईपीएल टीमों को चिंता में डाल गया है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.

Advertisement
कई स्टार खिलाड़ी हुए चोटिल, आईपीएल टीमों की बढ़ी टेंशन  (Photo: Reuters) कई स्टार खिलाड़ी हुए चोटिल, आईपीएल टीमों की बढ़ी टेंशन (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:02 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. इंजरी और फिटनेस समस्याओं ने इन टीमों की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है. कई स्टार खिलाड़ी या तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे टीमों को अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ेगा.

कुछ खिलाड़ियों की चोट इतनी गंभीर है कि वे पूरी तरह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. कुछ बड़े खिलाड़ी पूरी तरह बाहर नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता शुरुआती मैचों में निश्चित नहीं है. देखा जाए तो इंजरी के चलते बाहर होने वाले खिलाड़ियों की संख्या इतनी हो चुकी है कि एक प्लेइंग-11 बन गई है...

Advertisement

1. हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स): साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म अप मैच के दौरान इस स्टार भारतीय तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी. चोटिल होने के कारण हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी कोलकाता नाइट राइडर्स के पेस अटैक को कमजोर कर सकती है.

2. सैम करन (राजस्थान रॉयल्स): राजस्थान रॉयल्स के लिए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई है. करन को आईपीएल 2026 के लिए आयोजित प्लेयर्स की मिनी निलामी से पहले ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था.

चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में सैम करन भी शामिल हैं. (Photo: Getty Images)

3. नाथन एलिस (चेन्नई सुपर किंग्स): ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाने वाले थे.

Advertisement

4. जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद): सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बुरी खबर है. टीम के नए खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में लगी चोट के कारण आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

5. पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद): सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे.

6. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की उपलब्धता चिंता का विषय है. वह पिछले चार महीनों से चोट से जूझ रहे हैं और आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में नहीं खेल पाएंगे.

जोश हेजलवुड की इंजरी ने आरसीबी की मुश्किलें बढ़ाईं. (Photo: BCCI)

7. मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपर किंग्स):ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शुरुआती मैचों में भाग नहीं लेंगे.

8. मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स): श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन वह भी चोट से जूझते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को उम्मीद है कि पथिराना इस सीजन के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

9. वानिंदु हसारंगा (लखनऊ सुपर जायंट्स): लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा की इंजरी चिंता का विषय बन चुकी है. हसारंगा को हैमस्ट्रिंग इंजरी है और उनकी वापसी की कोई तय तारीख नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL टीमों को टेंशन में डाल गई ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी... बिगड़ चुका पूरा गेम प्लान

10. ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद): श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की चोट के कारण आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे. मलिंगा आईपीएल 2026 के लिए कब उपलब्ध होंगे, इस पर कोई अपडेट नहीं मिला है.

11. अथर्व अंकोलेकर (मुंबई इंडियंस): मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी अथर्व अंकोलेकर घुटने की सर्जरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अथर्व को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए आयोजित प्लेयर्स ऑक्शन के दौरान 30 लाख रुपये में खरीदा था.

बता दें कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों में पंजाब किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. उधर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) उन्हें व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए सावधानी से मैनेज कर रहा है.

चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता कई टीमों के संतुलन को प्रभावित किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की पेस बॉलिंग अटैक को झटका लगा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भी गेंदबाजी यूनिट कमजोर हुई है. राजस्थान रॉयल्स को सैम करन जैसे ऑलराउंडर की कमी खलेगी. ऐसे में टीमों को नए खिलाड़ियों पर भरोसा करना होगा और रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इन चुनौतियों के बीच बेहतर संतुलन बनाकर आगे बढ़ती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement