IPL 2026: होटल से ड्रेसिंग रूम तक कड़ा पहरा... BCCI ने जारी की 8 पन्नों की एडवाइजरी, नियम तोड़ने पर एक्शन तय

बीसीसीआई अब IPL की साख, खिलाड़ियों की सुरक्षा और एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. आने वाले समय में टीम होटल, खिलाड़ियों की मूवमेंट, ड्रेसिंग रूम एक्सेस और निजी मुलाकातों पर पहले से कहीं ज्यादा निगरानी देखने को मिल सकती है.

Advertisement
हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Photo: Social Media) हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Photo: Social Media)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है. लगातार सामने आ रहे विवादों, प्रोटोकॉल उल्लंघनों और खिलाड़ियों के साथ गैर-अधिकृत लोगों की बढ़ती मौजूदगी के बाद बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजीज को नई एडवाइजरी भेज दी है.

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से भेजे गए 8 पन्नों की एडवाइजरी में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम मालिकों, होटल विजिट्स और ड्रेसिंग रूम एक्सेस को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं. बोर्ड ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब आईपीएल में अनुशासन और सुरक्षा नियमों को लेकर कोई ढिलाई नहीं चलेगी. बीसीसीआई ने सबसे ज्यादा चिंता खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के होटल रूम में गैर-अधिकृत लोगों की एंट्री को लेकर जताई है.

Advertisement

नई गाइडलाइन के मुताबिक:

♦ अब कोई भी व्यक्ति, चाहे उसका खिलाड़ियों से कोई भी रिश्ता क्यों ना हो, बिना लिखित अनुमति होटल रूम में नहीं जा सकेगा.

♦ मेहमान सिर्फ होटल लॉबी या पब्लिक एरिया में मिल सकेंगे.

♦  टीम मैनेजर की मंजूरी के बिना किसी को भी निजी कमरे तक पहुंच नहीं मिलेगी. BCCI ने इसे सीधे तौर पर सुरक्षा और एंटी-करप्शन से जुड़ा बड़ा खतरा बताया है.

इस एडवाइजरी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बीसीसीआई ने पहली बार 'हनी ट्रैप' जैसे खतरे का जिक्र किया. बोर्ड ने कहा कि हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को टारगेट किया जा सकता है, जिससे गंभीर कानूनी और सुरक्षा समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसी वजह से फ्रेंचाइजीज को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मूवमेंट पर भी सख्ती बढ़ा दी है.

Advertisement

♦  अब टीम होटल छोड़ने से पहले सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) या टीम इंटीग्रिटी ऑफिसर (TIO) से मंजूरी लेनी होगी.

♦  बाहर जाने की जानकारी पहले से देनी होगी.

♦  हर मूवमेंट का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.

बीसीसीआई सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबी लोगों से ही परेशान नहीं है. बोर्ड ने कुछ टीम मालिकों और अधिकारियों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ टीम मालिक मैच के दौरान खिलाड़ियों से बातचीत करने, डगआउट में जाने और मैदान के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: IPL में हनीट्रैप का अलर्ट, BCCI ने सुनाया सख्त फरमान, होटल रूम में बाहर‍ियों की 'नो एंट्री'

अब मैच के दौरान टीम मालिक सीधे खिलाड़ियों से संपर्क नहीं कर सकेंगे, ड्रेसिंग रूम और डगआउट एक्सेस पूरी तरह नियंत्रित रहेगा. साथ ही वेपिंग और ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन रहेगा. हाल ही में रियान पराग के वेपिंग विवाद के बाद बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाया है.

नई SOP के तहत वेप, ई-सिगरेट और सभी प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल टीम होटल, ड्रेसिंग रूम, डगआउट और प्रैक्टिस एरिया में पूरी तरह बैन रहेगा.

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना, सस्पेंशन, आईपीएल से बैन और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है.

Advertisement

इस सीजन कई घटनाओं ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी थी. रियान पराग का वेपिंग विवाद, रोमी भिंडर का डगआउट में फोन इस्तेमाल करना, खिलाड़ियों के साथ लगातार गैर-अधिकृत लोगों की मौजूदगी जैसे मामलों के बाद बोर्ड ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement