IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी बेकार, KKR ने रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

आईपीएल 2024 के मैच नंबर-3 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई. इस मैच में केकेआर ने चार रनों से जीत हासिल की. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाए. मगर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए.

Advertisement
हेनरिक क्लासेन (@BCCI) हेनरिक क्लासेन (@BCCI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 23 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:53 AM IST

IPL Live Score, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में केकेआर ने एसआरएच को जीत के लिए 209 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वह सात विकेट पर 204 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाए. मगर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. 

Advertisement

आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन बनाने थे. हर्षित राणा के उस ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन ने छक्का लगया. फिर अगली गेंद पर एक रन बना. इसके बाद तीसरी गेंद पर हर्षित ने शाहबाज अहमद को आउट कर दिया. अब तीन गेंदों पर 6 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर जानसेन ने सिंगल लेकर स्ट्राइक क्लासेन को दे दी. क्लासेन पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में सुयश शर्मा के हाथों लपके गए. अब आखिरी गेंद पर पांच रन बनाने थे, लेकिन कमिंस सिंगल तक नहीं ले पाए.

हेनरिक क्लासेन ने अपनी 63 रनों की पारी में आठ छक्के लगाए. एक समय सनराइजर्स की टीम 150 रनों के अंदर ही पांच विकेट खो चुकी थी. ऐसे में क्लासेन की इस पारी ने ही मैच को रोमांचक बनाया. केकेआर की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, वहीं 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे आंद्रे रसेल को दो सफलता हासिल हुई.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोरकार्ड: (204/7)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
मयंक अग्रवाल 32 हर्षित राणा 1-60
अभिषेक शर्मा 32 आंद्रे रसेल 2-71
एडेन मार्करम 18 वरुण चक्रवर्ती 3-107
राहुल त्रिपाठी 20 सुनील नरेन 4-111
अब्दुल समद 15 आंद्रे रसेल 5-145
शाहबाज अहमद 16 हर्षित राणा 6-203
हेनरिक क्लासेन 63 हर्षित राणा 7-204

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 51 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे. सुनील नरेन (2) रनआउट हुए, वहीं वेंकटेश अय्यर (7) और कप्तान श्रेयस अय्यर (0) को टी. नटराजन ने पवेलियन भेजा. जबकि उप-कप्तान नीतीश राणा स्पिनर मयंक मार्कंडेय का शिकार बने.

रसेल की तूफानी बैटिंग से SRH के उड़े होश!

51 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद फिल साल्ट और रमनदीप सिंह के बीच 54 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई. इस साझेदारी ने केकेआर को मोमेंटम प्रदान किया. साल्ट ने तीन चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 40 गेंदों पर 53 रन बनाए. वहीं रमनदीप ने 17 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था. साल्ट-रमनदीप के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल का शो देखने को मिला.

Advertisement

रसेल ने तूफानी बैटिंग करके कोलकाता को सात विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की. रसेल और रिंकू सिंह (23) के बीच सातवें विकेट के लिए 81 रनों की पार्टनरशिप हुई. आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी. नटराजन से सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोरकार्ड: (208/7)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
सुनील नरेन 2 रनआउट 1-23
वेंकटेश अय्यर 7 टी. नटराजन 2-32
श्रेयस अय्यर 0 टी. नटराजन 3-32
नीतीश राणा 9 मयंक मार्कंडेय 4-51
रमनदीप सिंह 35 पैट कमिंस 5-105
फिल साल्ट 54 मयंक मार्कंडेय 6-119
रिंकू सिंह 23 टी. नटराजन 7-200

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग-11 में एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन और पैट कमिंस को ओवरसीज खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया. दूसरी ओर केकेआर ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क और फिल साल्ट जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ियों को चांस दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी. नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक शर्मा

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, मुजीब उर रहमान, अनुकूल रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोरा, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक मारकंडे, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसेन, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, नीतीश रेड्डी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement