CSK vs KKR Match Playing 11 Prediction: धोनी आज कोलकाता के खिलाफ उतारेंगे ये बड़ा हथियार... बेबी मलिंगा पर होंगी खास नजरें

IPL 2024 सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर होगी. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7.30 से खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता टीम ने अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है. उसने तीन मैच खेले और तीनों जीते हैं. दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं.

Advertisement
महेंद्र सिंह धोनी और मोईन अली. (@BCCI) महेंद्र सिंह धोनी और मोईन अली. (@BCCI)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 08 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

IPL 2023 CSK vs KKR Match Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 से शुरू होगा.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता टीम ने अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है. उसने तीन मैच खेले और तीनों जीते हैं. दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं.

Advertisement

केकेआर की मजबूत लाइनअप से लड़ेगा ये गेंदबाज

पिछले दो मुकाबलों में चेन्नई को हार मिली है. ऐसे में यह मैच जीतने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम पूरी ताकत झोंकेगी. केकेआर टीम में ओपनर सुनील नरेन, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं.

ऐसे में धोनी अपनी प्लेइंग-11 में मोईन अली नाम का एक बड़ा हथियार जरूर रखेंगे, जो पिछले मुकाबले में भी खेले थे. नरेन ने पिछले मुकाबले में 39 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रघुवंशी ने 27 गेंदों पर 54 रन जड़े थे. आखिर में रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर 26 रन ठोके थे. रसेल ने 19 गेंद खेलकर 41 रन बनाए थे.

सुनील नरेन के खिलाफ मोईन का धांसू रिकॉर्ड

ऐसे में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. मगर मोईन के आगे इन बल्लेबाजों का रन बना पाना बेहद मुश्किल रहेगा. खासकर नरेन के लिए, क्योंकि मोईन ने अब तक नरेन के सामने 11 बॉल डाली हैं, जिसमें 20 रन बने हैं. मगर इस दौरान मोईन ने 2 बार नरेन को शिकार बनाया है.

Advertisement

दूसरी ओर चेन्नई टीम में बेबी मलिंगा कहे जाने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की भी वापसी हो सकती है. उन्हें चोट की शिकायत थी. ऐहतियात के तौर पर पथिराना को पिछला मुकाबला नहीं खिलाया गया था. उन्होंने प्रैक्टिस में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि केकेआर के खिलाफ भी उतर सकते हैं.

ये हो सकती है चेन्नई-कोलकाता की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा/वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी/शार्दुल ठाकुर.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »