मिल्स के 12 करोड़ रुपये में बिकने पर बोले पीटरसन- टेस्ट क्रिकेट पर लगा तमाचा

पीटरसन ने ट्वीट किया कि मिल्स का करोड़ों रुपये में बिकना टेस्ट क्रिकेट पर एक चांटे के जैसा है. एक टी-20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज इंग्लैंड के अमीर खिलाड़ियों में शुमार हो गया.

Advertisement
पीटरसन ने साधा मिल्स पर निशाना ! पीटरसन ने साधा मिल्स पर निशाना !

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

सोमवार को हुए आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुणे ने 14.5 करोड़ और टायमल मिल्स को 12 करोड़ में बंगलुरु ने खरीदा. इसके बाद इंग्लैंड के स्टार बैट्समैन केविन पीटरसन ने ट्वीट कर मिल्स पर निशाना साधा है. पीटरसन ने ट्वीट किया कि मिल्स का करोड़ों रुपये में बिकना टेस्ट क्रिकेट पर एक चांटे के जैसा है. एक टी-20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज इंग्लैंड के अमीर खिलाड़ियों में शुमार हो गया.

Advertisement


हालांकि पीटरसन ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह मिल्स पर निशाना नहीं साध रहे हैं, बल्कि उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट काफी पिछड़ गया है. उन्होंने कहा कि मिल्स काफी हैं, उन्हें 4 साल पहले ही इंग्लैंड के लिए खेलना चाहिए था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »