India vs Sri lanka T20: भारतीय टीम नए साल में आज (3 जनवरी, 2023) अपना पहला मैच खेलेगी. टीम इंडिया को अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है. टीम इंडिया इस नए साल का आगाज जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में करने के लिए मैदान पर उतरेगी.
बता दें कि इस टी20 सीरीज से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है. ऐसे में रोहित की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ही कमान संभालते नजर आएंगे. पंड्या के ऊपर कप्तानी का बड़ा दारोमदार रहने वाला है. आइए जानते हैं फैन्स इस सीरीज का मजा कब और कहां ले सकते हैं....
भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारतीय टीम नए साल पर अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस 6.30 पर होगा.
सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत vs श्रीलंका: मैच किस टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा?
फैन्स इस भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच को टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इस मैच का प्रसारण हिंदी और इंग्लिश के अलावा बाकी कुछ भाषाओं में भी होगा.
भारत vs श्रीलंका: फैन्स लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी होटस्टार पर देख सकते हैं. बाकी आप मैच और सीरीज से जुड़े हर लाइव अपडेट्स के लिए aajtak.in के साथ भी बने रहें.
पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.
श्रीलंकाई टीम: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा और प्रमोद मदुशन.
aajtak.in