WC: भारी बारिश में धुला भारत-न्यूजीलैंड मैच, दोनों को मिले 1-1 पॉइंट

भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है.

Advertisement
IND vs NZ IND vs NZ

तरुण वर्मा

  • नॉटिंघम ,
  • 13 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में बारिश के कारण रद्द हुए मैचों की संख्या में गुरुवार को एक बार और इजाफा हो गया. ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच होना था जो भारी बारिश के चलते नहीं हो सका.

सुबह से ही हो रही बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका. यह इस वर्ल्ड कप में बारिश के कारण रद्द हुआ चौथा मैच है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं.

Advertisement

मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है.

बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका. रद्द हुए चार मैचों में से यह तीसरा मैच है जिसमें टॉस भी नहीं हो सका. दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के मैच में पहली पारी के सात ओवर का ही खेल हो पाया था.

इंग्लैंड में इस समय बारिश ने कहर ढाया. लगातार बारिश होने के कारण मैचों के आयोजनों में भी परेशानी आ रही है. मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में बारिश की आशंका जताई है. भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »