बांग्लादेश को बड़ा झटका, सैफुद्दीन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में, दूसरा सात नवंबर को राजकोट में और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है.

Advertisement
Mohammad Saifuddin Mohammad Saifuddin

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

  • मोहम्मद सैफुद्दीन भारत दौरे पर होने वाली वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए
  • पीठ में लगी चोट के कारण सैफुद्दीन को भारत दौरे से आराम दिया गया है

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद सैफुद्दीन भारत दौरे पर होने वाली वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

बीसीबी ने एक बयान में कहा, 'पीठ में लगी चोट के कारण सैफुद्दीन को भारत दौरे से आराम दिया गया है ताकि वह आगे के लिए मजबूती से वापसी कर सकें.'

Advertisement

बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में, दूसरा सात नवंबर को राजकोट में और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है.

दोनों टीमें इसके बाद 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में पहला टेस्ट मैच और 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता में दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement