भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच लिंकन में खेला गया पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया है. मैच के चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड ए की दूसरी पारी में 9 विकेट गिर चुके थें. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को मुश्किल में डाल दिया था. लेकिन, खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच रोक दिया और मैच डॉ पर खत्म हो गया.
मैच में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत ए ने अपनी पहली पारी में महज 113 रन बनाए थे. पहली पारी मे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया. पहली पारी में यश राठौड़ (44) और देवदत्त पडिक्कल (32) ही टिक पाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से साइमन कीन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 317 रन बनाकर 204 रनों की बढ़त हासिल की. बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान रीस मारीयू ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में भारत की ओर से अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके.
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 516 रन बनाए और न्यूजीलैंड ए के सामने 313 रनों का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 199 रनों की पारी खेली.
वहीं, साई सुदर्शन ने 91 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन के बीच अहम 215 रनों की साझेदारी हुई. दूसरी पारी में भी यश राठौड़ ने अर्धशतक जड़ते हुए 66 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर ने भी 52 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: 25 साल बाद इंग्लैंड का सितारा चमका, हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ए की दूसरी पारी में टीम लगातार विकेट गंवाती रही. न्यूजीलैंड ए ने 65 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे. टीम को जीत के लिए अभी 126 रन और बनाने थें, जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए 18 ओवरों में महज एक विकेट की तलाश थी.
कर्टिस हीफी नाबाद 90* रन बनाकर क्रीज पर टिके रहें, जबकि कप्तान रीस मारीयू 2 रन बनाकर आउट हो गए थें. भारतीय गेंदबाजों में आकिब नबी ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 2 विकेट झटके.
एक वक्त पर लग रहा था टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी, लेकिन खराब रोशनी के कारण अंपायरों नें खेल को रोक दिया और पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क