India A vs Afghanistan A, 5th Match, Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन A सीरीज 2026 में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंडिया-ए के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज किया है. वैभव 38 रन बनाकर आउट हुए.
इंडिया ए ने 15 ओवरों में 115/2 रन बनाए हैं. प्रियांश आर्य (58) का विकेट गिरा. तिलक वर्मा (0) और ऋतुराज गायकवाड़ (18) क्रीज पर हैं.
अफगानिस्तान ए के गेंदबाज फरीदून दाऊदजई ने भारत ए की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया. उन्होंने शॉर्ट गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को फंसाया. सूर्यवंशी ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई, जिसे खालिद तानीवाल ने पॉइंट पर शानदार कैच लपक लिया.
वैभव सूर्यवंशी- 38 रन (28 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के), स्ट्राइक रेट 135.71
भारत ए ने 14.5 ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवाया.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुधवार को दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
भारत ए को दूसरा झटका, प्रियांश आर्य आउट
अफगानिस्तान ए के गेंदबाज फरमानुल्लाह सफी ने भारत ए को दूसरा झटका दिया. उन्होंने प्रियांश आर्य को 58 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. आर्य ने ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई, जहां शम्स उर रहमान ने कैच लपक लिया.
कैच को लेकर मैदानी अंपायर ने टीवी अंपायर की मदद ली, जिसमें साफ हुआ कि फील्डर की उंगलियां गेंद के नीचे थीं.
प्रियांश आर्य- 58 रन (42 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का), स्ट्राइक रेट 138.09
वैभव सूर्यवंशी का ऐसा रहा प्रदर्शन अब तक
वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीरीज में अब तक चार पारियों में 117 रन बनाए हैं. 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए, जबकि 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली. 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ वह 21 रन बना सके. वहीं आज अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, लेकिन फरीदून दाऊदजई की गेंद पर आउट हो गए.
भारत ए की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल खान अहमदजई और फरीदून दाऊदजई.
वैसे भारत ए टीम को यह मुकाबला 21 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में ही जीतना होगा.
भारत A की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में है. टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो भविष्य में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनने की मजबूत दावेदारी रखते हैं. इस मुकाबले में भी फैन्स की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. हालांकि, उनकी तीन पारियां 14, 44 और 21 की रहीं हैं, ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
भारतीय टीम में प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और सूर्यांश शेडगे जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह संभाल सकते हैं. ऑलराउंड विभाग में विप्रज निगम, निशांत सिंधु टीम को मजबूती देते हैं.
गेंदबाजी आक्रमण में युद्धवीर सिंह चरक की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है. इसके अलावा यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. यह युवा टीम अपनी प्रतिभा और आक्रामक क्रिकेट के दम पर अफगानिस्तान A के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
दांबुला की परिस्थितियां आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. टूर्नामेंट के इस अहम मुकाबले में भारत ए की टीम .
भारत A स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकुल रॉय और अशोक शर्मा.
अफगानिस्तान-A का स्क्वॉड: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी, फैसल खान अहमदजई, शम्स उर रहमान, फरीदून दाऊदजई और नूर उल रहमान.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क