यशस्वी जायसवाल और असिथा पर लगा भारी जुर्माना, बीच मैदान पर हुई थी लड़ाई, ICC ने लिया बड़ा एक्शन

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को आईसीसी की तरफ से कड़ी सजा सुनाई गई है. दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा विवाद देखने को मिला था.

Advertisement
जायसवाल को मिली सजा. (PHOTO: AP) जायसवाल को मिली सजा. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे.

अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. यह पूरी घटना मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी. 

Advertisement

श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी जायसवाल को आउट किया, मैदान का माहौल थोड़ा गरमा गया. आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय जायसवाल फर्नांडो की तरफ गए और दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ.

बीच मैदान पर हो गई थी झड़प

इसके बाद फर्नांडो ने आक्रामकता दिखाते हुए अपना सिर जायसवाल की तरफ आगे किया. जवाब में भारतीय बल्लेबाज जायसवाल भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी अपना सिर आगे कर दिया. इस खींचातानी में दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए. ऐसा करना क्रिकेट के नियमों के सख्त खिलाफ है.

ICC ने लिया बड़ा एक्शन

मैदान पर इस तरह का बर्ताव खेल भावना के विपरीत माना जाता है. ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. यह नियम मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ 'अनुचित शारीरिक संपर्क' करने से जुड़ा है.

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों ने मान ली गलती

जुर्माने के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों के दौरान दोनों खिलाड़ियों का यह पहला अपराध है. दोनों  खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है. इस वजह से मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »