'चैम्पियंस की तरह खेले...', भारतीय टीम के फैन बन गए शाहिद आफरीदी, बुमराह को दिया खिताबी जीत का पूरा क्रेडिट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भारतीय टीम की जमकर सराहना की. शाहिद आफरीदी ने भारतीय टीम की गेंदबाजी को शानदार बताया. आफरीदी ने जसप्रीत बुमराह की दिल खोलकर प्रशंसा की, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में भी दमदार खेल दिखाते हुए चार विकेट झटके.

Advertisement
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: AP) भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: AP)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित किया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट दिया था. चेज के दौरान कीवी टीम ने लगातार विकेट गंवाए और उसे बड़ी हार मिली. 

Advertisement

भारत की जीत के बाद कई मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी भारत की जीत पर टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैम्पियन की तरह खेली. आफरीदी ने भारत के मजबूत टीम कॉम्बिनेशन, बेंच स्ट्रेंथ और शानदार गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें: भारत के चैम्प‍ियन बनने पर झूमे कोहली, ल‍िखा तीन ⭐⭐⭐ वाला स्पेशल पोस्ट

शाहिद आफरीदी का मानना है कि न्यूजीलैंड के पास शुरुआती छह ओवरों में मौका था, लेकिन उनकी ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी. उन्होंने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और वे इस खिताब के सही मायनों में हकदार थे.

शाहिद आफरीदी ने अपने X अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, 'वर्ल्ड कप खत्म हो गया. मैं समझता हूं कि भारत जीतना डिजर्व करता था. बहुत शानदार टीम कॉम्बिनेशन के साथ वो लोग खेले हैं. बेंच पर जो लड़के बैठे हुए थे, वो भी उतने ही अच्छे थे. हमेशा से मैं बेंच की बात करता है, ये स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए. इंडियन टीम की बेंच भी बहुच स्ट्रॉन्ग थी, किसी को वो खिला सकते हैं.'

Advertisement

शाहिद आफरीदी ने आगे कहा, 'ओवरऑल पूरे टूर्नामेंट के अंदर वो चैम्पियंस की तरह खेले. सैमसन की बात करें तो उनका प्रदर्शन आउटस्टैंडिंग रहा. बड़े अरसे बाद उन्हें ओपनर के तौर पर लाए. बड़ा अच्छा मूव था, उसे मौका मिला और उसने पूरे वर्ल्ड कप के अंदर डिलीवर किया. बहुत शानदार हिटिंग की, सिंगल-डबल्स लिए. अभिषेक शर्मा ने भी अच्छा परफॉर्मेंस किया. इसके अलावा ईशान की आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस रही, पाकिस्तान के खिलाफ भी और ओवरऑल पूरे वर्ल्ड कप में.'

शाहिद आफरीदी कहते हैं, 'बैक बोन उनकी बॉलिंग थी. वो बुमराह ही था, जो अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के चलते काफी अच्छे से इंडिया की टीम को लेकर चल रहा है. चाहे वो नया बॉल हो, पुराना बॉल हो, स्लोअर वन हो यॉर्कर हो. मेरे हिसाब से वो इस समय बेस्ट गेंदबाजों में से एक है. न्यूजीलैंड के पास शुरू के 6 ओवरों में चांस था. वो भी उनक ओपनर्स पर काफी कुछ निर्भर करता था. लास्ट मैच की तरह ओपनिंग जोड़ी चल नहीं पाई. इंडिया को बहुत-बहुत मुबारक. वे निश्चित तौर पर जीतना डिजर्व करते थे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement