T-20 रैंकिंग: कोहली शीर्ष पर, धवन और चहल की रैंकिंग भी सुधरी

कोहली ने टी-20 सीरीज में 104 रन बनाए. उन्हें इस प्रदर्शन से 13 अंक मिले और अब दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच से वह 40 अंक आगे हैं.

Advertisement
विराट-रोहित विराट-रोहित

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. कोहली ने टी-20 सीरीज में 104 रन बनाए. उन्हें इस प्रदर्शन से 13 अंक मिले और अब दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच से वह 40 अंक आगे हैं.

रोहित ने तीन मैचों में 93 और धवन ने 87 रन बनाए. रोहित तीन पायदान चढ़कर 21वें और धवन 20 पायदान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर हैं. भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो स्थान के फायदे के साथ 26वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्पिनर यजुवेंद्र चहल 22 पायदान चढ़े और 30वें स्थान पर पहुंच गए. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 17 स्थान चढ़कर 62वें नंबर पर हैं.

Advertisement

टीम रैंकिंग में को तीन अंक का फायदा हुआ है, लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर वह इंग्लैंड के बाद पांचवें स्थान पर ही है, न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान पाकिस्तान को गंवा दिया है. न्यूजीलैंड के अब 125 से 120 अंक हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के 124 अंक हैं.

न्यूजीलैंड के गेंदबाज ईश सोढ़ी पांच पायदान चढ़कर करियर में पहली बार टॉप-10 में आ गए, वहीं ट्रेंट बोल्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग पर पहुंच गए. टिम साउदी पांच पायदान चढ़कर 81वें स्थान पर हैं, जबकि बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 12वें स्थान पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »