भारत से भिड़ने के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, अब्बास आफरीदी बने कप्तान

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में आयोजित होंगे. अब्बास आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम 28 अक्टूबर को हॉन्ग कॉन्ग के लिए रवाना होगी. भारत-पाकिस्तान के बीच भी इस टूर्नामेंट में टक्कर होगी.

Advertisement
अब्बास आफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी. (Photo: Getty Images) अब्बास आफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने को मिलेगा. इस बार दोनों टीमें हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 में आमने-सामने होंगी. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी सात सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. मोहम्मद अब्बास आफरीदी को टीम की कमान सौंपी गई है. दिलचस्प बात यह है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, ऐसे में दोनों के बीच भिड़ंत टूर्नामेंट के पहले ही दिन यानी 30 अक्टूबर को भिड़ंत होगी.

Advertisement

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा. पाकिस्तान की टीम 28 अक्टूबर को टूर्नामेंट के लिए रवाना होगी. कुल 12 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम में कप्तान मोहम्मद अब्बास आफरीदी के अलावा अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मुहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफाय, मुहम्मद शहजाद और साद मसूद को शामिल किया गया है. पाकिस्तान इस प्रतियोगिता में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा. हालांकि, ग्रुप चरण में ही भारत जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम से मुकाबला उसकी राह को चुनौतीपूर्ण बना सकता है.

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-सी में रखा गया है. इस ग्रुप की तीसरी टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है. पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे यूएई के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे उसका सामना भारत से होगा. भारतीय टीम 31 अक्टूबर को सुबह 8:05 बजे यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. ग्रुप चरण में हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों से मुकाबला करना है. इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर टीमें कप, प्लेट और बाउल वर्गों में आगे बढ़ेंगी.

Advertisement

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप A- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, हॉन्ग कॉन्ग
ग्रुप B- बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, श्रीलंका
ग्रुप C- भारत, पाकिस्तान, यूएई
ग्रुप D- अफगानिस्तान, ओमान, साउथ अफ्रीका

सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि तीनों वर्गों के फाइनल 1 नवंबर को होंगे. कप फाइनल 1 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे निर्धारित है.

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस सामान्य क्रिकेट से अलग प्रारूप में खेला जाता है. इसमें प्रत्येक टीम छह खिलाड़ियों के साथ उतरती है और 6-6 ओवरों का मैच होता है. ऐसे में बल्लेबाजों को कम समय में तेजी से रन बनाने होते हैं और गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश बेहद कम रहती है. विकेटकीपर को छोड़कर टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों को कम से कम एक ओवर गेंदबाजी करनी होती है.
यह भी पढ़ें: IPL स्टार्स का तूफानी जमावड़ा... हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में छक्कों से दहाड़ेगी टीम इंडिया

एक खिलाड़ी अधिकतम दो ओवर डाल सकता है, लेकिन लगातार दो ओवर नहीं फेंक सकता. बल्लेबाज के 31 रन पूरे करने पर उसे रिटायर होना पड़ता है. हालांकि, टीम के अन्य बल्लेबाजों के आउट होने पर वह दोबारा बल्लेबाजी कर सकता है. छह ओवर के इस प्रारूप में मुकाबले का रुख कुछ ही गेंदों में बदल सकता है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत में आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी अहम भूमिका निभा सकती है.

Advertisement

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद अब्बास आफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मुहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफाय, मुहम्मद शहजाद और साद मसूद.

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल:

तारीख

ग्रुप/स्टेज

मुकाबले

समय (IST)

 30 अक्टूबर

 ग्रुप A

 ऑस्ट्रेलिया बनाम हॉन्ग कॉन्ग

 सुबह 6:15 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप B

 बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड

 सुबह 7:10 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप C

 पाकिस्तान बनाम UAE

 सुबह 8:05 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप D

 साउथ अफ्रीका बनाम ओमान

 सुबह 9:00 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप A

 हॉन्ग कॉन्ग बनाम इंग्लैंड

 सुबह 9:55 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप B

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

 सुबह 10:50 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप C

 भारत बनाम पाकिस्तान

 सुबह 11:45 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप D

 साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

 दोपहर 12:40 बजे

 30 अक्टूबर

 ग्रुप A

 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

 दोपहर 1:35 बजे

Advertisement

 31 अक्टूबर

 ग्रुप D

 ओमान बनाम अफगानिस्तान

 सुबह 6:15 बजे

 31 अक्टूबर

 ग्रुप B

 स्कॉटलैंड बनाम श्रीलंका

 सुबह 7:10 बजे

 31 अक्टूबर

 ग्रुप C

 UAE बनाम भारत

 सुबह 8:05 बजे

 31 अक्टूबर

 बाउल, सेमीफाइनल 1

 B3 बनाम D3

 सुबह 9:00 बजे

 31 अक्टूबर

 बाउल, सेमीफाइनल 2

 A3 बनाम C3

 सुबह 9:55 बजे

 31 अक्टूबर

 प्लेट, सेमीफाइनल 1

 B2 बनाम D2

 सुबह 10:50 बजे

 31 अक्टूबर

 प्लेट, सेमीफाइनल 2

 A2 बनाम C2

 सुबह 11:45 बजे

 31 अक्टूबर

 कप, सेमीफाइनल 1

 A1 बनाम C1

 दोपहर 12:40 बजे

 31 अक्टूबर

 कप, सेमीफाइनल 2

 B1 बनाम D1 

 दोपहर 1:35 बजे

 1 नवंबर

 11वें/12वें स्थान

 TBD बनाम TBD

 सुबह 7:10 बजे

 1 नवंबर

 7वें/8वें स्थान

 TBD बनाम TBD

 सुबह 8:05 बजे

Advertisement

 1 नवंबर

 तीसरे/चौथे स्थान

 TBD बनाम TBD

 सुबह 9:00 बजे

 1 नवंबर

 बाउल फाइनल

 TBD बनाम TBD

 सुबह 10:50 बजे

 1 नवंबर

 प्लेट फाइनल

 TBD बनाम TBD

 सुबह 11:45 बजे

 1 नवंबर

 कप फाइनल

 TBD बनाम TBD

 दोपहर 12:40 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »