ENG vs WI: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने पूछा- दूसरे टेस्ट से बाहर क्यों एंडरसन?

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क का मानना है कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को फिर से एक साथ खेलने का मौका मिलना चाहिए.

Advertisement
Stuart Broad and James Anderson in a file image. (Reuters Photo) Stuart Broad and James Anderson in a file image. (Reuters Photo)

aajtak.in

  • मैनचेस्टर,
  • 17 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क का मानना है कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को फिर से एक साथ खेलने का मौका मिलना चाहिए. उनकी जोड़ी भी कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वॉल्श तथा वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसी है.

ब्रॉड को जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में नहीं चुना गया, वहीं एंडरसन को दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है. कप्तान जो रूट ने इस सप्ताह के शुरू में संकेत दिए थे कि एंडरसन और ब्रॉड के एक साथ खेलने के दिन अब लद चुके हैं.

Advertisement

इन दोनों ने एक साथ 116 टेस्ट मैच खेले हैं और इन मैचों में 883 विकेट लिये हैं. कॉर्क ने स्काई स्पोर्ट्स के ‘द क्रिकेट डिबेट’ कार्यक्रम में कहा, ‘ब्रॉड और एंडरसन भी कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वॉल्श तथा वकार यूनुस और वसीम अकरम जैसे हैं. हमें उन्हें साथ में खेलने का मौका देना होगा.’

ECB ने कहा- जोफ्रा आर्चर की गलती से करोड़ों का नुकसान हो सकता था

उन्होंने कहा, ‘एक सीनियर गेंदबाज होने के नाते आप जानते हैं कि टेस्ट मैच में सफल होने के लिए आपको क्या करना होगा. एंडरसन हमारे सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज हैं, आप उन्हें क्यों नहीं खिला रहे हो. उन्हें मौका नहीं मिला. उन्होंने हाल में खास क्रिकेट नहीं खेला है. वह अपने करियर के अवसान पर हैं और अधिक विकेट लेना चाहते है. एंडरसन को इस मैच में शत प्रतिशत खेलना चाहिए था.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement