पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बोला, 'स्टंप घोंपकर कोहली को मारना चाहता था'

कॉवन ने कहा, लेकिन उस समय ऐसा लम्हा आया था जब मैं चाहता था कि स्टंप उखाड़कर विराट को घोपकर मार दूं.

Advertisement
एड कॉवन और विराट कोहली एड कॉवन और विराट कोहली

विजय रावत

  • तस्मानिया ,
  • 31 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज एड कॉवन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के पिछले भारत दौरे के दौरान उनके और विराट कोहली के बीच हुई टकराव की एक पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि उस दौरे पर विराट कोहली ने उन्हें कुछ बेहद अनुचित शब्द कहे थे जिसके लिए वह एक बार भारत के मौजूदा कप्तान को स्टंप उखाड़कर मारना चाहते थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान काफी गर्म माहौल दिखा. मैदान और मैदान के बाहर क्रिकेट के अलावा एक के बाद एक विवाद सामने आए जिसके केंद्र रहे भारतीय कप्तान कोहली और मेहमान कप्तान स्टीव स्मिथ .

Advertisement

विराट ने लांघ दी थी सीमा
फाक्स स्पोर्ट्स ने कॉवन के हवाले से कहा, उस सीरीज के दौरान मेरी मां काफी बीमार थी और कोहली ने कुछ ऐसा कहा जो बेहद अनुचित था. एक निजी मामला जो काफी संवेदनशील था. बेहद अनुचित. लेकिन कोहली को तब तक महसूस नहीं हुआ कि उसने सीमा लांघ दी है जब तक कि अंपायर ने आकर नहीं कहा कि विराट तुमने सीमा लांघ दी है और ऐसा कहे जाने के बाद वह पीछे हट गया और उसने माफी मांगी.

विराट को स्टंप उखाड़कर मार देता
कॉवन ने कहा, लेकिन उस समय ऐसा लम्हा आया था जब मैं चाहता था कि स्टंप उखाड़कर उसे घोंपकर मार दूं. कोवान ने हालांकि कहा कि वह भारतीय कप्तान के बड़े प्रशंसक है. उन्होंने कहा, मैं उसके क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक हूं. मुझे गलत मत समझिए वह बेहतरीन क्रिकेटर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »