क्रिस लिन के धमाके के बाद युवराज बोले- KKR से उन्हें निकालना खराब फैसला

क्रिस लिन ने अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में मराठा अरेबियंस की ओर से खेलते टीम अबु धाबी के खिलाफ 30 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी से टी-10 में धूम मचा दी.

Advertisement
T10 League/Twitter T10 League/Twitter

aajtak.in

  • अबु धाबी,
  • 19 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

  • 30 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी
  • बनाया टी-10 लीग का सर्वोच्च स्कोर

क्रिस लिन ने अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में मराठा अरेबियंस की ओर से खेलते टीम अबु धाबी के खिलाफ 30 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी से टी-10 में धूम मचा दी. लिन ने अपनी पारी में नौ चौके और सात छक्के लगाकर कहर बरपाया. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नाबाद 91 रनों की पारी टी-10 लीग का सर्वोच्च स्कोर है.

Advertisement

29 साल के क्रिस लिन ने करिश्माई पारी की बदौलत अपनी टीम को स्कोर को निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 138 रनों तक पहुंचाया. मराठा अरेबियंस ने टीम अबु धाबी को 24 रनों से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की.

क्वींसलैंड के बल्लेबाज क्रिस लिन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिलीज कर दिया है. केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2018 की नीलामी में 9.6 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें अगले सीजन में बनाए रखा था.

मराठा अरेबियंस टीम के साथी युवराज सिंह ने लिन की विध्वंसक पारी के लिए तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'मैंने आईपीएल में उन्हें देखा है. उन्होंने केकेआर को कुछ बेहतरीन शुरुआत दी है. मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि KKR ने उन्हें टीम में क्यों नहीं रखा. मुझे लगता है कि यह एक खराब फैसला है. शाहरुख खान (टीम ओनर) को संदेश भेजना चाहिए.'

Advertisement

पीठ में ऐंठन के कारण युवराज सिंह इस मैच में नहीं खेले. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर को उम्मीद है कि वह बुधवार को कर्नाटक टस्कर्स के खिलाफ अपनी टीम के अगले मैच से पहले फिट हो जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement