धोनी ने T20 में साबित की अपनी बादशाहत, संगकारा को छोड़ा पीछे

धोनी साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि विकेट के पीछे अपनी मुस्तैदी से कीर्तिमान रच रहे हैं.

Advertisement
धोनी धोनी

विश्व मोहन मिश्र

  • जोहानिसबर्ग,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बल्लेबाजी से नहीं, बल्कि विकेट के पीछे अपनी मुस्तैदी से कीर्तिमान रच रहे हैं. 36 साल के धोनी ने रविवार को जोहानिसबर्ग में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

दरअसल, सीरीज के पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में रेजा हेंड्रिक्स का कैच लपकते ही धोनी ने टी-20 में अपने 134 कैच पूरे कर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा (133 कैच) को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

-टी-20 में सर्वाधिक कैच करने वाले विकेटकीपर

1. महेंद्र सिंह धोनी (2006-2018), 275 मैच, 262 पारी, 134 कैच

2. कुमार संगकारा (2004-2017), 254 मैच, 194 पारी, 133 कैच

3. दिनेश कार्तिक (2006-2018), 227 मैच, 196 पारी, 123 कैच

4. कामरान अकमल (2005-2017), 211 मैच, 203 पारी, 115 कैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपर धोनी

तीसरा वनडे - वनडे में 400 शिकार पूरे किए

पांचवां वनडे - लिस्ट-ए क्रिकेट में 500 शिकार पूरे किए

छठा वनडे - इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 कैच पूरे किए

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »