IPL: धोनी का खुलासा- पीठ दर्द की वजह से नहीं कर पा रहा प्रैक्टिस

धोनी नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

Advertisement
धोनी (BCCI) धोनी (BCCI)

विश्व मोहन मिश्र

  • पुणे,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली रोमांचक जीत का श्रेय टीम की ओपनिंग साझेदारी को दिया है. चेन्नई ने सोमवार रात महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के 11वें सीजन के 30वें मैच में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस बीच पहले विकेट के लिए हुई शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत 4 विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर बनाया. और इसके बाद दिल्ली को पांच विकेट पर 198 रन पर रोक कर 13 रनों से मैच जीत लिया.

Advertisement

धोनी ने मैच के बाद कहा, 'पीठ के दर्द की वजह से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता था, क्योंकि आराम करने के लिए समय नहीं है. इस वजह से मैं ज्यादा ट्रेनिंग भी नहीं कर पाया था, लेकिन टी-20 में ज्यादा वर्कलोड नहीं होता, इसलिए मैनेज किया जा सकता है. हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी थी, रनों के लिहाज से नहीं बल्कि एक साझेदारी के तौर पर.'

धोनी नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान ने कहा, 'मैंने खुद को प्रमोट किया और पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरा. अच्छा लगता है जब आप आठवें या 10वें ओवर में उतरते हैं, क्योंकि इससे यह होता है कि गेंदबाज भी नहीं जानता कि बल्लेबाज किस गेंद पर बड़ा शॉट खेलेगा.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'विकेट को देखकर लगा कि यहां एक विदेशी बल्लेबाज को भेजना ठीक होता. सैम बिलिंग्स को आराम की जरूरत है. लेकिन, अंबति रायडू के मध्यक्रम में होने और फाफ डु प्लेसिस के ओपनर होने ने हमारे लिए काम आसान कर दिया. रायडू में किसी भी नंबर पर रन बनाने की क्षमता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement