धर्मशाला विकेट पर नर्वस होकर खेलेगी टीम इंडिया- जॉनसन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का अंतिम मैच खुबसुरत मैदान धर्मशाला में खेला जाएगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी. जिस पर विराट एंड कंपनी नर्वस होकर खेलेगी और वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इस पिच और कंडिशन्स का पूरा लाभ उठाएंगे.

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का अंतिम मैच खूबसूरत मैदान धर्मशाला में खेला जाएगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी. जिस पर विराट एंड कंपनी नर्वस होकर खेलेगी और वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इस पिच और कंडिशन्स का पूरा लाभ उठाएंगे.

तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी पिच
जॉनसन ने कहा कि धर्मशाला का मैदान बहुत शानदार है. यहां पिच पर घास छोड़ी जाती है तो मेरे हिसाब से ज्यादा विश्वास के साथ खेलेगी और वहीं टीम इंडिया थोड़ी बेचैन महसूस करेगी. जॉनसन का मानना है कि इस सीरीज में टीम इंडिया अतिविश्वास के साथ खेली है और उसका परिणाम भी आप देख सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल इस पिच पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पुणे मैच के हीरो स्टीव ओकीफी की जगह जैक्सन बर्ड को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement

खेल सकते हैं शमी
वैसे पिच रिपोर्ट के मुताबिक की पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार होती है. जिस पर तेज गेंदबाज स्पिनरों के मुकाबले ज्यादा कारगर साबित होते हैं और इसीलिए हो सकता है धर्मशाला में टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंशात शर्मा की जगह मौका दे सकती है. इस सीरीज में इंशात शर्मा शायद उतना कारगर साबित नहीं हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »